कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 24 लाख रुपये की ठगी और जालसाजी के मामले में वांछित आरोपी जितेंद्र गिरी को रविवार दोपहर मगहर स्थित दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। आरोप है कि 40 लाख रुपये में जमीन का सौदा कर 24 लाख रुपये अग्रिम लेने के बाद बैनामा नहीं किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।