#नालंदा - हरनौत बाजार में न्यू प्रसाद हार्डवेयर एंड पेंट्स का भव्य शुभारंभ
सस्ते दामों पर मिलेंगे बेहतर गुणवत्ता के पेंट्स, ग्राहकों के लिए दीपावली पर विशेष ऑफर
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
हरनौत बाजार के रांची रोड स्थित पिलर नंबर 17 के पास मंगलवार को न्यू प्रसाद हार्डवेयर एंड पेंट्स दुकान का भव्य शुभारंभ किया गया। दुकान का उद्घाटन मुख्य अतिथि एशियन पेंट्स के बिहार-झारखंड रीजनल मैनेजर रवि कुमार, हरनौत नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह तथा उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दुकान के शुभारंभ को लेकर आसपास के लोगों और व्यापारियों में उत्साह देखा गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एशियन पेंट्स के रीजनल मैनेजर रवि कुमार ने कहा कि एशियन पेंट्स पिछले करीब 85 वर्षों से अपने ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने में सफल रहा है। कंपनी लगातार बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ ग्राहकों की जरूरत और पसंद का ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि देशभर में बड़ी संख्या में लोग एशियन पेंट्स के उत्पादों को पसंद करते हैं। कंपनी की गुणवत्ता और उत्पादों की विविधता के कारण यह ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है।
उन्होंने बताया कि न्यू प्रसाद हार्डवेयर एंड पेंट्स के माध्यम से हरनौत और आसपास के क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के पेंट्स और हार्डवेयर सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। इससे ग्राहकों को अलग-अलग दुकानों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने दुकान के संचालक को व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और उचित कीमत पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराना दुकान की प्राथमिकता होनी चाहिए।
वहीं दुकान के संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि पुराना प्रसाद हार्डवेयर की नई शाखा के रूप में न्यू प्रसाद हार्डवेयर एंड पेंट्स की शुरुआत की गई है। यहां एशियन पेंट्स के कलर क्यू सहित विभिन्न प्रकार के पेंट्स और हार्डवेयर से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि दुकान में ग्राहकों की पसंद के अनुसार 1000 से अधिक रंगों के विकल्प उपलब्ध रहेंगे। ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के मुताबिक रंग का चयन कर सकेंगे।
मुकेश कुमार ने बताया कि दुकान का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले पेंट्स उचित और प्रतिस्पर्धी कीमत पर उपलब्ध कराना है। घर, दुकान, कार्यालय अथवा अन्य भवनों की रंगाई-पुताई के लिए ग्राहकों को विभिन्न रेंज के पेंट्स उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्पादों की गुणवत्ता के साथ-साथ उचित मूल्य और बेहतर सेवा पर विशेष जोर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए कंपनी और दुकान की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर भी दिए जाएंगे। इसके तहत ग्राहकों को खरीदारी पर विशेष लाभ देने की योजना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से दुकान पर पहुंचकर उपलब्ध उत्पादों और ऑफरों की जानकारी लेने की अपील की।
संचालक ने बताया कि न्यू प्रसाद हार्डवेयर एंड पेंट्स हरनौत बाजार के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। दुकान पर अलग-अलग जरूरत और बजट के अनुसार पेंट्स उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में मुढ़ारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी श्री राम प्रसाद सिंह, जदयू नेता संजयकांत सिन्हा, अवधेश सिंह, राकेश कुमार, सोनू कुमार, बंटी कुमार समेत दर्जनों स्थानीय लोग, व्यवसायी और ग्राहक मौजूद रहे। सभी ने दुकान के संचालक को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में बेहतर व्यवसाय की उम्मीद जताई।
Rahui, Nalanda | Oct 6, 2026