🚨 गुप्तकाशी के पास खाई में गिरी बाइक, एक घायल रेस्क्यू, दो की तलाश जारी
रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी क्षेत्र के सेमी-भैंसारी गांव के पास देर शाम एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर तीन लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद 22 वर्षीय संदीप निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश को सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा गया।
हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय विजय और 21 वर्षीय सुरजीत, दोनों निवासी मिर्जापुर, शाहजहांपुर, अभी खाई में बताए जा रहे हैं। दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
📍 स्थान: सेमी-भैंसारी, गुप्तकाशी
🚑 रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
#Rudraprayag #Guptkashi #Uttarakhand #Accident #RescueOperation #SDRF #DDRf #Police #BreakingNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026