🐴 केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही बनी मुसीबत!
केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच गौरीकुंड-केदारनाथ 19 किमी पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। संकरे और संवेदनशील रास्तों पर पैदल यात्रियों के साथ घोड़े-खच्चरों की आवाजाही से कई जगह जाम जैसी स्थिति बन रही है।
यात्रियों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। म्यूल टास्क फोर्स की ओर से पैदल मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाकर घोड़ा-खच्चर संचालकों और हॉकरों के आईडी कार्ड व लाइसेंस की जांच की जा रही है।
प्रशासन ने संचालकों को निर्धारित रूट पर ही संचालन करने और यात्रा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
अब सवाल यही है कि निगरानी और सख्ती के बाद श्रद्धालुओं को कितनी राहत मिलती है?
#Kedarnath #KedarnathYatra #KedarnathDham #Rudraprayag #Uttarakhand #HorseMule #केदारनाथ #केदारनाथयात्रा #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड