झारखंड सरकार ने उन सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है, जिसमें परीक्षा संचालन करने वाली टीडीपीएल की भूमिका रही। टीडीपीएल (टीएसआर डाटा प्रोसेंसिंग प्राइवेट लिमिटेड) की ओर से किस वर्ष किन परीक्षाओं में भूमिका निभाई गई, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन टीडीपीएल की ओर से जेपीएससी और जेएसएससी की राज्य में कई परीक्षाओं में बड़ी भूमिका निभाई गई।
सीआईडी की ओर से पूरे मामले की जांच चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार टीडीपीएल को जेपीएससी की 10 और जेएसएससी की 5 परीक्षाएं मिली हुई थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से टीडीपीएल एजेंसी की ओर से ली गई सभी परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के साथ उन सभी एग्जाम्स पर सकंट मंडरा रहा है जिनमें इस एजेंसी की भूमिका रही। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा समेत करीब एक दर्जन से अधिक परीक्षाओं पर रद्द होना तय माना जा रहा है ।
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द �
Korba, Korba | Aug 18, 2026