राजस्थान के डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के घोसिंगा गांव में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी से अफरा-तफरी मच गई। बाराती कार की छत पर खड़े होकर पटाखे जला रहे थे, तभी एक जलता पटाखा कार के अंदर जा गिरा और देखते ही देखते गाड़ी आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शादी की खुशी में की गई ऐसी लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। गाड़ी पर खड़े होकर पटाखे जलाना बेहद खतरनाक है और इससे खुद के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
Korba, Korba | Aug 18, 2026