Public App Logo
भारत में 'कॉकरोच जनता पार्टी' को पहले प्रदर्शन में मिली कामयाबी के बाद पाकिस्तान में भी उनके आंदोलन को लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं। पाकिस्तान में चर्चा हो रही है कि कैसे युवाओं के आंदोलन ने भारत की मोदी सरकार के एक ताकतवर मंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया है। अब लाहौर के एक युवा ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' की अगुवाई करने वाले अभिजीत दिपके को एक दिल छू लेने वाला खत लिखा है। लाहौर के रहने वाले एहतेशाम हसन ने 'स्क्रॉल' में लिखा है 'डियर अभिजीत, मैं आपको लाहौर से लिख रहा हूं। एक ऐसा शहर जहां की हवा वैसी ही धूल भरी है जैसी दिल्ली की। मैं यहां एक युवा कार्यकर्ता हूं। उस पीढ़ी का हिस्सा जो सरहद की लंबी और डगमगाती परछाई में पली-बढ़ी है। मैं आपको इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि लंबे समय बाद सरहद के उस पार से आई खबरों को देखकर ऐसा लगा मानो मैं आईने में खुद को देख रहा हूं।' #CockroachJanataParty #AbhijeetDipke #Pakistan #Lahore #YouthMovement StudentProtest - Korba News