संत शिरोमणि श्री गुरू रविदास महाराज जी ने आर्दश जीवन समाज को नई दिशा दी-कलेक्टर श्री मालवीय
श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान अंतर्गत कलश वंदन यात्रा का किया शुभारंभ
--
संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं की जयंती के अवसर पर श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को जनपद पंचायत भवन अशोकनगर में कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शैलेन्द्र यादव,संत रविदास ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री रमेश जी,जनपद पंचायत सदस्य श्री अमान सिंह आदिवासी द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं कलश पूजन कर किया गया
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज के बताए मार्ग का अनुसरण करने और जीवन में उनके विचारों को धारण करने का आह्वान किया। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज ने भारत को एक करने का कार्य किया। संत रविदास जी ने समाज को समरसता,मानव सभ्यता का संदेश दिया। संत रविदास ने कर्म करते हुए सदैव अपने मन में भक्ति भाव को बनाए रखा। हमारे साधु-संतों ने सामाजिक समरसता की इस पताका को अपने हाथों में थामा और समरसता के विचार को आगे बढ़ाया। साथ ही समरसता रथ को निर्धारित रूट अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संत शिरोमणि रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री जगदीश अवस्थी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री शैलेन्द्र यादव ने किया।
#ashoknagar