जीरो लार्वा अभियान के तहत किया जा रहा है लार्वा सर्वे
मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों पर किया बीटीआई दवा का छिडकाव
--
जिले में मलेरिया, डेंगु एंव अन्य वैक्टरजनित रोगों की रोकथाम एंव नियंत्रण के लिए मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका त्रिर्वेदी के निर्देशन में शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सघन गतिविधियां संचालित की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर घर लार्वा सर्वे, लार्वा नष्टीकरण, रैपिड फीवर सर्वे, रक्त जॉच एंव जन जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को जिला मलेरिया सलाहकार यशवंत रघुवंशी द्वारा मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु विकासखण्ड मुगावंली, पी. एच. सी. बहादुरपुर और अथाईखेडा में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।जलभराव वाले स्थानों पर बीटीआई दवाई डाली गई। साथ ही नगरवासियों को स्वस्छता के बारे में समझाईश दी गई। इस दौरान बताया कि अपने घरो के आस-पास जल भराव न होने दे, कूलरो, पानी की टंकियों, गमलो एवं पुराने टायरों की नियमित सफाई करे, ताकि मच्छरो के प्रजनन स्थलों को नष्ट किया जा सके। भ्रमण में शिवचरण जाटव एम. टी. एस., गोपाल कुशवाह एवं आशा कार्यकर्ता विनीता कुशवाह भी उपस्थित रहे।
#ashoknagar