*निंबाहेड़ा से उदयपुर के लिए रोडवेज बसें नदारद, प्राइवेट लूट जारी - शहर से गांव तक उठी मांग*
*DM की ईमानदारी के बाद दलाली का राज नीमच रोड पर जाम-जाम*
कमलेश आमेटा
विशेष संवाददाता
जयपुर/निंबाहेड़ा, बस स्टैंड पर प्राइवेट बसों की दादागिरी अब हादसों को दावत दे रही है। प्राप्त तस्वीर में साफ दिख रहा है कि बसें स्टैंड परिसर में व्यवस्थित खड़ी होने के बजाय नीमच रोड पर ही घंटों खड़ी रहती हैं, जिससे आवाजाही अवरुद्ध होती है और आए दिन दुर्घटना की खबरें सामने आ रही हैं।
जबकि इसी परिसर में ट्रैफिक पुलिस चौकी लगी है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है ?
*कोरोनाकाल के बाद बदल गया सिस्टम:*
प्राप्त जानकारी और सूत्रों के अनुसार कोरोनाकाल से पूर्व DM नामक युवक रोडवेज के कर्मचारियों के साथ मिलकर ईमानदारी से यात्रियों को रोडवेज बसों में बैठाने का काम करता था। उसकी मृत्यु के बाद अब उसी जगह एक दूसरा युवक कार्य कर रहा है, जिस पर आरोप है कि वह 200_300 रुपए प्रति दिन के हिसाब से ठेकेदारों से लेकर रोडवेज के यात्रियों को प्राइवेट बसों में धकेल रहा है।
*उदयपुर रूट पर रोडवेज का टोटा:*
निंबाहेड़ा शहर एवं आसपास के ग्रामीणों ने मांग की है कि उदयपुर के लिए सुबह, दिन में और शाम के समय ज्यादा से ज्यादा रोडवेज बसों का संचालन किया जाए। वर्तमान में रोडवेज बसों की कमी के कारण यात्रियों को मजबूरी में महंगी और ओवरलोड प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर पर्याप्त रोडवेज बसें चलें तो न तो जाम लगेगा, न दलाली होगी और न ही हादसों का डर रहेगा।
शहर वासियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी विधायक महोदय जी और प्रशासन से मांग है कि तत्काल बस स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कर बीच रोड पर बस खड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उदयपुर रूट पर नई रोडवेज बसों की सौगात दी जाए।
Bhilwara, Bhilwara | Aug 23, 2026