*सक्षम कार्यक्रम की मासिक समीक्षा करेंगे संकुल प्राचार्य, विद्यालयों में गतिविधियों को देंगे गति*
सक्षम कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित मॉनीटरिंग को लेकर माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, डिंडौरी में संकुल प्राचार्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं जनजातीय कार्य विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण में संकुल प्राचार्यों को सक्षम कार्यक्रम में उनकी भूमिका एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। उन्हें संकुल स्तर पर प्रत्येक माह कार्यक्रम की समीक्षा करने, विद्यालयों में सक्षम जीवन कौशल सत्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा गतिविधियों का अवलोकन एवं मॉनीटरिंग करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम की गुणवत्ता बनाए रखने तथा विद्यालय स्तर पर गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।
जिला प्रबंधक श्री महारन प्रताप सिंह, ब्लॉक मैनेजर श्री नीरज तिवारी एवं सहयोगी श्री अमित शुक्ला ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में श्री राजेश पांडे, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, श्री बी.एस. पन्द्राम, श्री ए.के. जैन, श्री अजय मरकाम, श्री वी.के. चिचाम, श्रीमती ज्योत्सना मरावी एवं श्री राम विशाल मिथलेश सहित संबंधित अधिकारी एवं संकुल प्राचार्य उपस्थित रहे।
संकुल स्तर पर होगी नियमित समीक्षा
सक्षम कार्यक्रम को विद्यालय स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए संकुल प्राचार्यों द्वारा प्रत्येक माह कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के माध्यम से विद्यालयों में संचालित जीवन कौशल सत्रों की स्थिति, गतिविधियों की प्रगति एवं आवश्यक सुधारों का अवलोकन किया जाएगा। इससे कार्यक्रम के नियमित संचालन और प्रभावी मॉनीटरिंग को गति मिलेगी।
#sevasanakalp #sevasanakalpabhiyan #SakshamProgram #Dindori #Education #SchoolEducation #LifeSkills #TribalEducation #MadhyaPradesh #JansamparkMP #StudentDevelopment
Dindori, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026