*सेवा संकल्प अभियान के तहत मद्य निषेध पर नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश*
*रानी अवंती बाई चौक में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से 2 अक्टूबर को रानी अवंती बाई चौक में मद्य निषेध विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे होने वाली सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से नशे से परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही स्वच्छता को अपनाने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते, वनमंडलाधिकारी श्री अशोक सोलंकी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम डिण्डौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan2026 #collectordindori #jansamparkdindori #Dindori #SevaSankalpAbhiyan #NashaMukti #MadhyaNishedh #JanJagrukta #GandhiJayanti #SwachhSamaj
Dindori, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026