सांसद राम प्रसाद चौधरी ने बारिश-तूफान से हुए नुकसान के मुआवजे की उठाई मांग
बस्ती। सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को पत्र भेजकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान, तेज हवाओं और अत्यधिक बारिश से किसानों व आमजन को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। सांसद राम प्रसाद चौधरी ने पत्र में बताया कि प्राकृतिक आपदा से किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हुई हैं तथा खेतों में जलभराव और फसल गिरने से भारी आर्थिक क्षति हुई है। इसके अलावा केला व अन्य फलदार पेड़ों, कृषि संसाधनों तथा ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में मकानों और अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर सहित प्रभावित जनपदों में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सर्वेक्षण कराने तथा प्रभावित किसानों और आमजन को उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
#बस्ती #रामप्रसादचौधरी #सांसद #बारिश #तूफान #प्राकृतिकआपदा #किसान #मुआवजा #फसलनुकसान #बस्तीसमाचार #संतकबीरनगर #सिद्धार्थनगर #पूर्वीउत्तरप्रदेश #कृषिविभाग #किसानकल्याण
Basti, Basti | Sep 27, 2026