*हेडलाइन: सोनहा पुलिस ने लूट की मोटरसाइकिल 24 घंटे में बरामद की, एक अभियुक्त गिरफ्तार | थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई*
जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 30 सितंबर 2026
बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने भय दिखाकर बाइक लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लूटी गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को आवेदक अपनी बाइक संख्या UP51BY2394 के साथ रामनगर चौराहे के पास खड़ा था, तभी परसाकुतुब निवासी विनोद कुमार शर्मा ने आकर पैसे की मांग की और न मिलने पर बाइक लेकर चला गया। बाद में बाइक वापस करने के एवज में भी पैसे मांगने लगा। इस पर थाना सोनहा में मुकदमा अपराध संख्या 241/26 धारा 308(5), 317(2) BNS के तहत पंजीकृत किया गया।
इस मामले में थानाध्यक्ष महेश सिंह ने टीम का गठन कर 30 सितंबर की सुबह अभियुक्त विनोद कुमार शर्मा पुत्र मंगनू शर्मा को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की। इस टीम में उ0नि0 तारकेश्वर यादव, हे0का0 सूर्य प्रताप साहनी और हे0का0 विकास सिंह शामिल रहे।
थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में सोनहा पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है। पुलिस टीम की कार्यकुशलता के कारण पीड़ित को उसकी बाइक शीघ्र वापस मिल सकी। यह घटना दर्शाती है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती है। बस्ती पुलिस का प्रयास है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 30, 2026