जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 30 सितंबर 2026
*छावनी पुलिस को बड़ी सफलता: 9 माह से फरार अपहरण आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद*
बस्ती। थाना छावनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 9 माह से अपहृता को लेकर फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
*प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* के नेतृत्व में थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश देकर आज दिनांक 30.09.2026 को मु0अ0सं0 10/26 धारा 87, 137(2) BNS से संबंधित अपहृता/पीड़िता को शंकरपुर नहर पुलिया से सकुशल बरामद किया गया। साथ ही अभियुक्त दीपक निषाद पुत्र स्व0 अशोक कुमार निवासी शंकरपुर, थाना छावनी, उम्र 22 वर्ष को वहीं से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*राणा देवेंद्र प्रताप सिंह* के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम की इस तत्परता से पीड़िता के परिजनों ने राहत की सांस ली है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है तथा अपराधियों में भय का माहौल है। छावनी पुलिस की इस सराहनीय कार्य की पूरे जनपद में चर्चा हो रही है।
*बरामद / गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
*01. प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह*
02. उ0नि0 सभाजीत मिश्रा मय हमराह का0 सौरभ सिंह, का0 चंद्रकेश प्रजापति, म0का0 रोशनी चौरसिया, थाना छावनी जनपद बस्ती
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 30, 2026