Public App Logo
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर बाबा झुमराज धाम, बटिया में Zenith Social Foundation की ओर से एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में योग प्रशिक्षक पिंटू कुमार यादव ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए शटकर्म विधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। - Jamui News