वन्दे भारत लाइव न्यूज़ : फरीदाबाद के मछगर में CM फ्लाइंग का छापा, गोहाना वालों के नाम पर बिना लाइसेंस बन रहा था देसी घी का घेवर
फरीदाबाद | गांव मछगर, मोहना रोड
आज दिनांक 13.08.2026 को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव मछगर में 'गोहाना वालों' के नाम से देसी घी के घेवर का अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है और संचालक के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं है।
सूचना के आधार पर श्री विवेक चौधरी, DSP मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद के नेतृत्व में टीम ने FSO डॉ. पुनीत शर्मा के साथ मोहना रोड स्थित गांव मछगर में बनी घेवर वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में बड़ा खुलासा -
निरीक्षण के दौरान मौके पर ब्रजपाल तंवर मौजूद मिला। पूछताछ में उसने बताया कि घेवर बनाने का काम राकेश मालिक द्वारा किया जा रहा है और उसी ने गोहाना वालों के नाम से दुकान/वर्कशॉप खोली हुई है।
जब टीम ने FSSAI लाइसेंस व अन्य वैध दस्तावेज मांगे तो संचालक कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
मौके पर भारी मात्रा में तैयार माल मिला -
• करीब 150 किलोग्राम सादा घेवर • करीब 200 किलोग्राम मावा घेवर व मीठा मावा
टीम ने मौके से मावा घेवर और मीठा मावा के एक-एक सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बनाने और लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार नोटिस देकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी