
टेढ़ागाछ थाना के झुनकी चौक में चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर की चोरी।
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ थाना अंतर्गत झुनकी चौक में दिनांक 13-08-2026 रोज गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक जनरल स्टोर की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की पक्की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे सामान एवं अन्य सामग्री चोरी कर फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झुनकी चौक निवासी नवीन कुमार की जनरल स्टोर की दुकान में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने पहले दुकान की पक्की दीवार को तोड़ा और उसके बाद दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी की। आज दिनांक 14-08-2026 रोज शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को दीवार टूटी हुई मिली, जिसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही झुनकी चौक एवं आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। दुकानदार नवीन कुमार ने चोरी की घटना को लेकर संबंधित थाना पुलिस को सूचना देने की बात कही है।सूत्र। #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #viralreels #vacaciones #venezuela #2026Goals #newyork
Kishanganj Police
Bihar Police
District Kishanganj