भाजपा नेत्री ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, जिलाध्यक्ष ने बताया षड्यंत्र
बलिया : पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र समेत चार लोगों के खिलाफ भाजपा कार्यसमिति की सदस्य ने दुष्कर्म, शोषण और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पहले उसका निजी वीडियो बनाया गया और उसे दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए शोषण व दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया गया। महिला के अनुसार, मुकदमा दर्ज कराने के लिए 15 दिनों तक बांसडीह कोतवाली का चक्कर लगाती रही, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।
उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद 15 सितंबर को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
#LetestUpdate #letestअपडेट #LETESTNEWS #baliyanews 👇👇