
आज दिनांक 30.09.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास के निदेशानुसार अपर समाहर्त्ता (लो०शि०नि०)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों, अनुमंडल कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय तथा प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों के सभी प्रधान लिपिकों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में CWJC/MIC से प्राप्त पत्रों, मानवाधिकार, अंकेक्षण, लोक शिकायत एवं जनता दरबार, लोकायुक्त, विभागीय कार्यवाही, सेवान्त लाभ से संबंधित लंबित मामलों, आगामी छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मियों तथा रोकड़ बही से संबंधित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान अपर समाहर्त्ता द्वारा सभी प्रधान लिपिकों को निर्देश दिया गया कि संबंधित मामलों का ससमय एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में स्थापना उप समाहर्त्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों, अनुमंडल कार्यालयों, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालयों, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों के सभी प्रधान लिपिक उपस्थित रहे।
#IPRD
#ReviewMeeting
#BiharGovernment
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 1, 2026