Public App Logo
Profile Picture

Sasaram District Administration

@DPRORohtas
665Followers
0Following
आज दिनांक 16.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा दी सासाराम भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि०, सासाराम की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आम सभा का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सहकारी समितियों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन स्तर से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

सभा में बैंक के प्रबंध निदेशक श्री नयन प्रकाश द्वारा बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 बैंक के लिए वित्तीय पुनरुत्थान एवं सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण वर्ष रहा। बैंक ने वर्षों से चली आ रही संचित हानि को पूर्णतः समाप्त कर शुद्ध लाभ अर्जित किया। बैंक का Gross NPA 4.54% एवं Net NPA 1.79% हो गया। बैंक द्वारा प्रथम पिंक शाखा भी स्थापित की गई है। साथ ही अन्य सहकारी समितियों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बैंक प्रबंधन ने सभी अंशधारकों, पैक्स एवं व्यापार मंडल, ग्राहकों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सहकारी विभाग, नाबार्ड, जिला प्रशासन एवं अन्य हितधारकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि बैंक आगे भी "सहकार से समृद्धि" की भावना के साथ रोहतास एवं कैमूर की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने एवं नियामकीय अनुपालन को और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त सभा बैंक के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र चौबे की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=iprd nis:value=IPRD nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Video 1
Video 2
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास के नेतृत्व में बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।
युवाओं व स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=harghartiranga nis:enabled=true nis:link/>
Video 4
Video 5
Video 6
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार के नेतृत्व में बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी।

रैली अनुमंडल कार्यालय बिक्रमगंज से नटवार थाना तक निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, जनप्रतिनिधियों, एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/>
80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह | रोहतास 

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान | स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक संध्या 🇮🇳

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में मल्टीपर्पस हॉल, सासाराम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

🎶 कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, संगीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=india nis:value=India nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=Rohtas nis:enabled=true nis:link/> 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Video 10
Video 11
80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह | रोहतास 

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday🇮🇳 nis:value=independenceday🇮🇳 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=india nis:value=india nis:enabled=true nis:link/>
80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, रोहतास ❤️🤍💚

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=independenceday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=india nis:value=india nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रोहतास जिले में मुख्य समारोह स्थल फजलगंज स्टेडियम में श्री अशोक चौधरी, माननीय मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, रोहतास के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रोहतास जिले के मुख्य समारोह स्थल फजलगंज स्टेडियम, सासाराम में श्री अशोक चौधरी, माननीय मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, रोहतास द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

🫡 इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली। समारोह में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला। 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
Video 16
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
शाहाबाद दुग्ध संघ, आरा की इकाई रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट, डेहरी ऑन सोन में आज 30 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक दुग्ध चूर्ण /पाउडर संयंत्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री नन्द किशोर राम, डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग बिहार सरकार तथा डॉ मीनेश शाह, अध्यक्ष राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के द्वारा संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम द्वारा बटन दबाकर किया गया।
यह पाउडर संयंत्र बिहार सरकार के राज्य योजना के अन्तर्गत प्रस्तावित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शीर्षत कपिल अशोक, सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार एवं अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, कॉम्फेड ने की।
माननीय मंत्री, डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी किसान भाईयों एवं बहनों के लिए डेयरी विकास, मत्स्य विकास एवं पशु संसाधन विकास के क्षेत्र में चौतरफा कार्य सुनिश्चित कर रही है एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में इस प्रकार की परियोजनाएं राज्य में डेयरी सहकारिता को और सशक्त बनाने तथा पशुपालकों को दुग्ध का संगठित बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उपस्थित अध्यक्ष, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने बताया कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन एवं एन०डी०डी०बी० के सतत् प्रयास एवं तकनीक की सहायता से बिहार दुग्ध सहकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व रूप से अग्रसर हुआ है। इस परियोजना से शाहाबाद क्षेत्र एवं बिहार राज्य के सभी पशुपालकों की आय में वृद्धि के अवसर सृजित होने के साथ डेयरी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही राज्य में दुग्ध सहकारी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अध्यक्ष, एन०डी०डी०बी० ने बताया कि बेहत्तर एवं समृद्ध पशुपालन के लिए पशुओं को संतुलित आहार, हरा चारा, समय पर टीकाकरण एवं कृमिनाशन इत्यादि प्रदान करने की आवश्यकता है, जिससे प्रदेश का दुग्ध संग्रहण में काफी इजाफा होगा।
इस अवसर पर सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार एवं माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए यह बताया कि “सहकार से समृद्धि” के तहत् यह पाउडर संयंत्र दुग्ध के वैज्ञानिक एवं आधुनिक प्रसंस्करण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस संयंत्र के स्थापना से अतिरिक्त दुग्ध उत्पादन को प्रभावी ढंग से प्रसंस्कृत कर संरक्षित करने में सहायता मिलेगी तथा शाहाबाद क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों द्वारा उत्पादित दुग्ध के बेहतर उपयोग एवं मुल्य संवर्धन भी सुनिश्चित होगा। बिहार सरकार की सात निश्चय् पार्ट-3 योजना अन्तर्गत इस वर्ष मे अबतक कुल 3,000 से अधिक दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया जा चुका है।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट एवं रोहतास जिले के पशुपालकों को पशुपालन हेतु आवश्यक सभी प्रकार का सहयोग जिला मुख्यालय से प्राप्त होता रहेगा। इस पाउडर संयंत्र के निर्माण से रोहतास जिले के पशुपालकों के पशुपालन पद्धति एवं आर्थिक समृद्धि में सकारात्मक बदलाव आयेगा, जिससे डेयरी के साथ पूरे प्रदेश का विकास संभव होगा। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार, अघ्यक्ष शाहाबाद दुग्ध संघ, आरा श्री अजय कुमार तथा प्रबंध निदेशक, शाहाबाद दुग्ध संघ, आरा श्री अमित कुमार सुमन एवं कॉम्फेड तथा आरा डेयरी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=iprd nis:value=IPRD nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
तिरंगा यात्रा, रोहतास | हर कदम देशभक्ति के नाम | हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳

<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga🇮🇳 nis:value=harghartiranga🇮🇳 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=harghartiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=rohtas nis:enabled=true nis:link/>
माननीय मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी के नेतृत्व में आज रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में “हर घर तिरंगा यात्रा अभियान-2026” के तहत भव्य “तिरंगा यात्रा” निकाली गयी। समाहरणालय रोहतास से प्रारंभ होकर यात्रा गांधी चौक-करगहर मोड़-निशान सिंह स्मारक होते हुए डॉ भीम राव अम्बेडकर स्मारक तक पहुंची।

जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=Rohtas nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
Dr. Ashok Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
हर घर तिरंगा यात्रा 🇮🇳 | सासाराम, रोहतास 

<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/>
‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत सासाराम में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गयी। 🇮🇳
माननीय मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग-सह-प्रभारी मंत्री श्री अशोक चौधरी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में माननीय विधायक चेनारी विधानसभा, माननीय विधायक नोखा विधानसभा, जिला पदाधिकारी रोहतास, पुलिस अधीक्षक रोहतास, स्थानीय जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=rohtas nis:value=Rohtas nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=artandculture nis:value=ArtandCulture nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 13 अगस्त 2026 को सासाराम में नवनिर्मित जी+5 संरचना वाले 6 कोर्ट भवन तथा रोहतास न्यायमंडल के अंतर्गत 05 ई-सेवा केंद्रों का उद्घाटन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रोहतास श्री अनुज कुमार जैन, जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

नवनिर्मित कोर्ट भवनों के उपलब्ध होने से न्यायिक कार्यों के संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं में विस्तार होगा। वहीं, 05 ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से न्यायालय से संबंधित विभिन्न सेवाओं को तकनीक आधारित एवं अधिक सुगम तरीके से लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इस नई न्यायिक आधारभूत संरचना से रोहतास न्यायमंडल में न्यायिक कार्यों के बेहतर संचालन के साथ-साथ आमजन को न्यायिक सेवाएं अधिक सुविधाजनक एवं तकनीक-सक्षम तरीके से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=iprd nis:value=IPRD nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar