जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर में आयोजित शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में भाग लिया और अभिभावकों से संवाद किया।
जिले के सभी 32 मॉडल स्कूलों में भी वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं पाठ्य-सहगामी गतिविधियों का अवलोकन किया गया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों के सुझाव प्राप्त किए गए।
अभिभावकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
1 views | Patna, Bihar | Oct 1, 2026