बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन. जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में खेल भवन, पटेल मैदान एवं पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों से चयनित एवं पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों की सुरक्षा, स्वच्छता, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया गया. अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार सिंथेटिक कोर्ट एवं खेल मैदान में दक्ष तकनीकी पदाधिकारी की देखरेख में प्रतियोगिताएं खेली जा रही है.
खेल प्रतिभाओं को मंच, बेहतर व्यवस्था को प्राथमिकता और समाज के प्रति सेवा को संकल्प बनाते हुए जिला प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय है. “सेवा ही संकल्प” अभियान के साथ खेल और सेवा की यह पहल नई ऊर्जा का संदेश देती है.
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
2 views | Patna, Bihar | Oct 1, 2026