
*लोकसभा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 01 अक्टूबर को डिंडौरी प्रवास पर रहेंगे, नमो वाटिका में करेंगे 250 पौधों का रोपण*
लोकसभा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 01 अक्टूबर 2026 को डिंडौरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते प्रातः 9:30 बजे डिंडौरी स्थित माँ शारदा टेकरी नमो वाटिका पहुंचेंगे, जहां 250 पौधों का वृक्षारोपण करेंगे। इस दौरान वे शारदा आजीविका स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद कर उनका सम्मान भी करेंगे।
सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रातः 11:00 बजे कारोपानी स्थित हस्तकरघा उद्योग का भ्रमण करेंगे तथा वहां कार्यरत स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे बजाग पहुंचेंगे तथा जिले के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 5:00 बजे अपने गृह ग्राम जेवरा, जिला मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan #collectordindori #jansamparkdindori #FagganSinghKulaste #Dindori #NamoVatika #TreePlantation #Vriksharopan #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment #MadhyaPradesh #JansamparkMP