*ग्राम बुधगांव में जल संरक्षण की पहल, 300 बोरियों का बोरी बंधान और 100 पौधों का रोपण*
*सेवा संकल्प अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किया श्रमदान, जल एवं पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम बुधगांव, ग्राम पंचायत कारोपानी में जिला प्रशासन के निर्देशन में ग्राम पंचायत एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बोरी बंधान तथा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 300 बोरियों का बंधान तैयार किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 100 पौधों का रोपण किया गया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों एवं अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।
कार्यक्रम में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते, रेड क्रॉस अध्यक्ष श्री नरेंद्र राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक बजाग, सरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, मेंटर्स, नवांकुर संस्थाएं, प्रस्फुटन समितियां एवं ग्राम पंचायत कारोपानी की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए संकल्प दिलाया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक सहभागिता और श्रमदान के माध्यम से जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत कारोपानी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, मेंटर्स, नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों एवं ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan2026 #JalSanrakshan #ParyavaranSanrakshan #BoriBandhan #Paudharopan #Jansahbhagita #Dindori