
आज दिनांक 30.09.2026 को बिहार कैबिनेट ने माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ऊर्जा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कैमूर एवं रोहतास जिलों में बिजली व्यवस्था के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए ₹351.85 करोड़ की संशोधित लागत वाली योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के क्षेत्राधीन कैमूर एवं रोहतास जिलों के 177 बसावटों (132 गांवों) के 21,644 घरों को ग्रिड से विद्युतीकृत करने के लिए पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के अंतर्गत योजना की संशोधित लागत ₹351.85 करोड़ की स्वीकृति दी गई।
इस योजना के तहत इन बसावटों और घरों को ग्रिड से जोड़कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन से कैमूर एवं रोहतास जिले के पहाड़ी पर बिजली की पहुंच बढ़ने के साथ-साथ ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत आधारभूत संरचना के विकास को भी गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 1, 2026