Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
tufailaap
बिहार में भी केजरीवाल
Bihar, India
| Nov 5, 2025
MORE NEWS
आजादी के बाद रचा इतिहास दो बेटी ने #viralvideo #trendingvideo #jamui #hpnewsjamui #bihar
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026
जमुई: तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर पानी की टंकी में घुसा टाउन थाना क्षेत्र के मनिअड्डा गांव में बुधवार की देर शाम पुलिस को देखकर भाग रहा अवैध बालू लड़ा तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नल जल योजना की टंकी में घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक बाल- बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी की ट्रैक्टर का इंजन टंकी के अंदर घुसकर बुरी तरह फस गया, जिसे निकालने में पुलिस को कड़ी मोशक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया, जहां ट्रैक्टर के मालिक का पता लगाकर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। चालक की भी पहचान की जा रही है। उक्त जानकारी टाउन थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने गुरुवार को दिन के 11:30 बजे दी है। वहीं दुर्घटना के बाद चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। कुछ क्षणों के लिए इलाकों में भगदड़ मच गई। देखने के लिए भी लोगों की काफी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई बताया जाता है कि अवैध बालू की तस्करी करने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मनीअड्डा पहुंची थी इसी दौरान पुलिस को देख अवैध बालू लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में भागने लगा और अनियंत्रित होकर नलजल योजना की बनी टंकी में घुस गया। गनीमत रही कि चालक ट्रैक्टर से कूद कर फरार हो गया अन्यथा बड़ी हादसा हो सकती थी, फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जेसीबी के माध्यम से फंसे हुए ट्रैक्टर को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया और बालू तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। #jamuinews #Crime #jamuiPolice #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026
अनंत सिंह सुबह-सुबह पहुंचे जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह को जिताने...सुनिए क्या बोल गए...?
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026
23 साल से दो बेटा के याद में बूढी मां आंख में आंसू दबाकर बैठे थी लेकिन सम्राट के सरकार में आरो*पी को गिरफ्*तार होने पर मां और पिता हुआ खुश #viralvideo #trendingvideo #jamui #bihar #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026
जमुई: DM ने सरस्वती विद्या निकेतन सतायन का लिया जायजा, अभिभावक व बच्चों से संवाद कर बेहतर शिक्षा का दिया संदेश शिक्षा विभाग के निर्देश और DM के मार्गदर्शन में जिले के सभी 11 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों, पठन-पाठन की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की भावी आवश्यकताओं को लेकर अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रशासन के बीच सार्थक और पारदर्शी संवाद स्थापित करना रहा। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 6:00 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है। वहीं कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आदर्श विद्यालयों को गोद लेकर उनके शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास की निगरानी कर रहे SDM सौरव कुमार और सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रखंडों के आदर्श विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान टीमों ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं तथा अन्य उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का निरीक्षण किया और उनके प्रभावी उपयोग की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही, विद्यालयों की आवश्यकताओं, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपचारात्मक कक्षाओं, पाठ्यक्रम की प्रगति तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संबंध में शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय, सतायन में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में स्वयं उपस्थित होकर विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उनकी रुचियों, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा किसी भी परिवार, समाज, जिले और राष्ट्र के समग्र विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है। शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ विवेक, अनुशासन, नैतिकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई की नियमित समीक्षा के साथ-साथ उनके व्यवहार, मित्र-परिवेश और मानसिक स्थिति में होने वाले बदलावों पर भी संवेदनशीलता के साथ ध्यान दें तथा उनके साथ अभिभावक के साथ-साथ एक मित्र और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएं। #jamui #education #dmjamui #sdojamui #viralreels
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026
जमुई: पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन हुआ समाप्त बिना कारण के वरिष्ठ अधिवक्ता सह पत्रकार रूपेश सिंह को पकड़कर साइबर थाना लाने के विरोध में विधिज्ञ संघ का अनिश्चितकालीन धरना के तीसरे दिन बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे DM नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल कोर्ट परिसर पहुंचे और जज के समक्ष संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम सिंह और सचिव अमित कुमार से वार्ता हुई और अधिकारियों ने गलती को स्वीकार किया इसके बाद संघ ने धरना को समाप्त करने का एलान कर दिया, लेकिन कई अधिवक्ताओं ने धरना को समाप्त करने का विरोध भी जताया। अधिवक्ताओं का कहना है कि वे लोगों का भी सम्मान और प्रतिष्ठा है। हमलोगों ने एकसाथ मिलकर पुलिस प्रशासन के कार्यशैली और गलत व्यवहार का विरोध किया है, तो डीएम और एसपी को भी धरना स्थल पर अधिवक्ताओं के समक्ष आकर वार्ता करनी चाहिए थी न कि बंद कमरे में। आगे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी से मिलने हमलोग साइबर थाना गए थे, 06 घंटे तक साइबर थाना में अड़े रहे, लेकिन एक भी पुलिस पदाधिकारी मिलने नहीं पहुंचे, नतीजतन दूसरे दिन कोर्ट के सारे कार्यों को ठप कर कोर्ट परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना का एलान कर दिया गया, फिर भी दूसरे दिन पदाधिकारी वार्ता करने नहीं आए और आज तीसरे दिन शाम में डीएम और एसपी पहुंचे और एक कमरे में बंद कर वार्ता किया गया जो गलत है। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने जमकर आक्रोश भी जताया, लेकिन फिर समझाबुझा कर आपस में मामले को फिलहाल शांत कर दिया गया। दरअसल वरिष्ठ अधिवक्ता सह पत्रकार रूपेश सिंह द्वारा टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास 19 सितंबर की शाम छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए मुख्य अभियुक्त नंदन यादव से जुड़े आवश्यक कानूनी जानकारी के साथ फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में अधिवक्ता और डीएस यानि डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉक्टर थनीष कुमार के बीच फोन पर हुई बातें का ऑडियो क्लिप डालकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई थी। यह पोस्ट पुलिस प्रशासन को नागवार गुजरी, जिस वजह से उन्हें बिना जांच पड़ताल के पकड़कर थाना लाया गया था। पुलिस का आरोप था कि उन्होंने डीएम यानि जिलाधिकारी के बारे में कुछ कॉमेंट की है, जबकि वीडियो में डीएम नहीं बल्कि डीएस कहा जा रहा है, जांच के बाद अधिवक्ता को छोड़ दिया गया है और गलतफहमी में थाना लाने की बात कही गई थी। इसके बाद विधिज्ञ संघ का भी आक्रोश फुट पड़ा था और जिला व पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया और विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दी गई थी। इसके बाद तीसरे दिन वार्ता हुई और धरना समाप्त करने का एलान कर दिया गया। #jamuinews #jamuitopnews #advocate #advocatelife #protest #jamuiPolice #spjamui #dmjamui
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026
जमुई के प्रतापपुर में 23 वर्ष पूर्व हुए डबल ह^त्या^कां^ड में आया नया मोड़ मड़वा पहाड़ी के पास छात्रा के साथ छे^ड़^खा^नी के मुख्य अभियुक्त नंदन यादव और हरेराम यादव की गिरफ्तारी के बाद गेनोरी यादव की गिरफ्तारी से प्रतापपुर गांव में 23 वर्ष पूर्व हुए दो सगे भाइयों डीपी यादव और पूना यादव की ह^/त्या का मामला उजागर हो गया और चारों ओर चर्चा बन गई। मृतक की मां संसार देवी के आरोप- प्रत्यारोप का बयान भी खूब वायरल होने लगा। सभी का ध्यान डबल मर्डर की ओर केंद्रित हो गया, पीड़िता मां संसार देवी ने सरकारी जमीन को लेकर दोनों पुत्रों की हत्या करने का आरोप लगाई थी और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाई थी। मीडिया कर्मी व पुलिस के समक्ष भी कई बयान दिए थे। डबल हत्याकांड के पीछे का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा था जिसको लेकर जब जांच पड़ताल की गई तो बुधवार की शाम 4:00 बजे तक हत्या से जुड़े कई संगीन मामले सामने आए जो हैरान कर देने वाली है। डबल ह^ त्याकांड मामले में नामजद रहे दशरथ यादव ने बताया कि मृतक दोनों भाई दबंग और मनबढू प्रवृत्ति के थे। दोनों के आतंक से पूरा गांव परेशान और तबाह था। इतना ही नहीं गांव की बहू-बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार करना, छेड़खानी करना, हथियार का भय दिखाकर गोलीबारी करना उनकी आदत में शुमार थी और डर से कोई कुछ बोल नहीं सकता था। आगे दशरथ यादव ने एक युवती से जुड़े गंभीर मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उक्त युवती का गौना नहीं हुआ था और इसी दौरान उसके साथ जबरदस्ती की गई, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। घटना की जानकारी उसके पति को मिलने पर उसने युवती को साथ रखने से इनकार कर दिया और बाद में युवती ने घर में आग लगाकर आ-/त्मह^/त्या कर ली थी। इन सब बातों को लेकर पूरे ग्रामीण आक्रोशिग हो गए और घटना को अंजाम दिया गया। #jamui #jamuitopnews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026
जमुई: सदर अस्पताल में शुरू हुआ हड्डी से संबंधित सर्जरी श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में खेलने के दौरान डा. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र हेमलाल टुडू के गिरने से उनके बाएं हाथ की दोनों हड्डियां टूट गईं। घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में लाया गया। अस्पताल में एक्स-रे जांच के दौरान बाएं हाथ की दोनों हड्डियों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक डा. विशाल आनंद को इसकी सूचना दी गई। मरीज की स्थिति को देखते हुए आवश्यक जांच पूरी कर आपरेशन की तैयारी की गई। उक्त जानकारी बुधवार की शाम 6:00 बजे दी गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, करीब तीन घंटे के भीतर आधुनिक कंप्यूटरीकृत मशीन की सहायता से कम चीरा लगाकर छात्र के हाथ की दोनों टूटी हड्डियों का सफल आपरेशन किया गया। उपचार के दौरान दोनों हड्डियों में TENS Nail डाली गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आपरेशन के करीब 12 घंटे बाद ही छात्र अपने बाएं हाथ को पूरी तरह से चलाने में सक्षम हो गया। इस आपरेशन में डा. विशाल आनंद, एनेस्थेटिस्ट डा. अजीत कुमार और ओटी टेक्नीशियन सहदेव सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चिकित्सकीय टीम ने आपसी समन्वय के साथ आपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। हेमलाल टुडू चकाई प्रखंड के बामदाह टोला निवासी नौकी टुडू के पुत्र हैं। सदर अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की टीम ने समय पर उपचार करते हुए छात्र की सर्जरी की। अस्पताल प्रबंधन ने इसे विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि अब हड्डी से संबंधित सभी प्रकार का इलाज सदर अस्पताल में संभव है, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी , अब हड्डी से जुड़ी समस्या के लिए निजी क्लिनिक जाना नहीं पड़ेगा। यह सब सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक सिंह के प्रयास से संभव हो पाया है। #jamuibihar #healthvibhag #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026
झाझा:रजला हॉल्ट पहुंचे आसनसोल DRM, ग्रामीणों ने उठाई ओवरब्रिज निर्माण की मांग
Jamui, Jamui | Sep 30, 2026