जमुई जिले के 11 केंद्र पर 23 अक्टूबर को 6455 मतदाता करेंगे कोशी स्नातक निर्वाचन चुनाव || Jamui Hunt Media
• Report : Abhishek Kumar Jha
बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दिया है। 22 सितंबर को जारी नोट के अनुसार अधिसूचना 29 सितंबर को होगी, नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, जांच 7 अक्टूबर और वापसी 9 अक्टूबर है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा, मतगणना 27 अक्टूबर और चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी होगी।
जमुई जिले में 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ कुल 6455 मतदाता हैं, जिनमें 5252 पुरुष और 1203 महिला हैं। आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल निर्वाची पदाधिकारी और जिलाधिकारी जमुई सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे। 22 सितंबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
Jamui, Jamui | Oct 1, 2026