भिट्ठा के नवाही में शराब की बड़ी खेप बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार; एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
510 बोतल नेपाली देशी सौंफी शराब और 3 मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस की कार्रवाई
नवाही में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 बोतल नेपाली देशी सौंफी शराब, कुल 153 लीटर, बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार, शराब के परिवहन में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों और विधि-विरुद्ध बालक के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई थानाध्यक्ष दीपक पटेल के नेतृत्व में SI रजनीश कुमार एवं SI अफजल अली द्वारा की गई। पुलिस शराब के स्रोत और इसके संभावित नेटवर्क के संबंध में भी जांच कर रही है।