‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान
सीतामढ़ी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 01 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता से सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
परिहार प्रखंड में प्रखंड परिसर एवं बाजार क्षेत्र में स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मियों, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
सोनबरसा प्रखंड में सोनबरसा बस स्टैंड परिसर में एसएसबी के जवानों, प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजन को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया।
बथनाहा प्रखंड में बथनाहा बाजार में ग्रामीणों एवं स्थानीय दुकानदारों की सहभागिता से प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की गई।
परसौनी प्रखंड में प्रखंड परिसर एवं जनता उच्च विद्यालय परिसर में स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मियों, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही, स्वच्छता के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
अभियान के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।