Public App Logo
Profile Picture

sitamarhinewstak

@ravikumarsoni5869
105904Followers
27Following
रक्सौल। भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला किया दहन,राष्ट्रगीत का अपमान करने को लेकर किया विरोध प्रदर्शन.
*दरभंगा की आधारभूत परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करना सरकार की प्राथमिकता : संजय सरावगी*

*संजय सरावगी ने पथ निर्माण मंत्री के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर*

*एलिवेटेड रोड, आरओबी और एयरपोर्ट अप्रोच रोड समेत महत्वपूर्ण परियोजनाओं की हुई समीक्षा*

*निर्माण कार्यों की बाधाएं दूर कर दरभंगा को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने पर जोर*

पटना, 16 अगस्त। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा (नगर) विधायक संजय सरावगी ने आज माननीय पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र के साथ दरभंगा जिले की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न सड़क, एलिवेटेड रोड एवं रेल ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान संजय सरावगी ने अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गति तथा कार्यों में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दरभंगा में तेजी से बढ़ रही आबादी और यातायात के दबाव को देखते हुए आधुनिक आधारभूत संरचना का विकास समय की आवश्यकता है। विकास परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ समस्याओं का त्वरित समाधान करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

समीक्षा के दौरान दरभंगा एलिवेटेड रोड एवं लोहिया चौक-पंडासराय एलिवेटेड रोड की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के लिए अप्रोच रोड से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए दिल्ली मोड़, कगवा गुमटी, दोनार चौक, चट्टी चौक एवं पंडासराय आरओबी परियोजनाओं की स्थिति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।

बैठक में शिवधारा-हरपुर पथ के चौड़ीकरण तथा हराही-दिग्घी-गंगासागर पोखर एकीकरण से जुड़ी परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संजय सरावगी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से दरभंगा शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दरभंगा मिथिला का महत्वपूर्ण केंद्र है। बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं रोजगार के अवसरों को भी गति मिलेगी। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का लाभ जनता को समय पर मिले और विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी सुनिश्चित हो।

बैठक में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव  पंकज पाल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), बिहार राज्य पुल निर्माण निगम तथा बिहार राज्य सड़क विकास निगम (बीएसआरडीसी) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संजय सरावगी ने अधिकारियों से परियोजनाओं की नियमित निगरानी, बेहतर विभागीय समन्वय और निर्माण कार्यों में तेजी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। वहीं बैठक में परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने और निर्माण से जुड़ी बाधाओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित हुई भव्य मानव श्रृंखला

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया, लगाए देशभक्ति के नारे; पांच सीमावर्ती प्रखंडों में उत्साहपूर्वक शामिल हुए लोग

‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आज जिले के पांच प्रखंडों से होकर गुजरने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। मुख्य कार्यक्रम कन्हौली स्थित एसएसबी कैंप के समीप आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन, उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती सहित बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में तिरंगे के साथ लोगों की सहभागिता और देशभक्ति के जज्बे ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र केवल भौगोलिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक एकता की दृष्टि से भी इसकी विशेष महत्ता है। ‘हर घर तिरंगा’ जैसे आयोजन लोगों में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों तक विकास की किरण पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और विकास की मुख्यधारा से उनका जुड़ाव और मजबूत हो।
जिलाधिकारी ने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा और समय का सदुपयोग शिक्षा, कौशल विकास एवं रचनात्मक गतिविधियों में करें तथा सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से अधिक समय व्यतीत करने से बचें। उन्होंने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन गतिविधि के प्रति सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में उर्वरक की अवैध आवाजाही, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक के लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसमें आम लोगों की जागरूकता एवं सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण है।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा केवल प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने, साइबर अपराध से सतर्क रहने तथा युवाओं को नशे एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रखने में सहयोग करने की अपील की।
मानव श्रृंखला में शामिल लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ सहित देशभक्ति के नारों से सीमावर्ती क्षेत्र गूंजता रहा। आयोजन ने न केवल लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास, सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश भी दिया।

मौके पर माननीया परिहार विधायक श्रीमती गायत्री देवी,निदेशक डीआरडीए ,निदेशक एन इ पी, डीपीआरओ कमल सिंह ,सिविल सर्जन आर के यादव , जिला शिक्षा पदाधिकारी आर एम त्रिपाठी ,अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
अध्यक्ष- सह - प्रबंध निदेशक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड, पटना के निर्देश के अलोक में सीतामढ़ी जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय, विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बैरगनिया, रिगा, पुपरी, सुरसंड, बथनाहा एवं नानपुर कार्यालय तथा विधुत आपूर्ति प्रमंडल सीतामढ़ी एवं पुपरी कार्यालय में गलत रीडिंग पर विपत्रिकरण, औसत विपत्रिकरण , दोषपूर्ण मीटर, नया कनेक्शन आदि विधुत से सम्बंधित शिकायत के निराकरण हेतु दिनांक 17.08.2026 से 22.08.2026 तक प्रत्येक कार्य दिवस को शिविर का आयोजन किया जा रहा है l सभी विधुत उपभोक्ताओं से अपील है की शिविर का लाभ उठायें l
मेहसौल थानांतर्गत एक अजमानतीय वारंटी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
रोमांचक मुकाबले में जिला प्रशासन एकादश ने बैंकर एकादश को दी शिकस्त

सीतामढ़ी, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से पुलिस लाइन, डुमरा, सीतामढ़ी में जिला प्रशासन एकादश एवं बैंकर एकादश के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में जिला प्रशासन एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैंकर एकादश को पराजित कर जीत दर्ज की।

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान मैदान में रोमांच चरम पर रहा और हर पल दर्शकों की नजरें परिणाम पर टिकी रहीं। अंततः जिला प्रशासन एकादश ने बाजी मारते हुए शानदार जीत अपने नाम की।

जिला प्रशासन एकादश की टीम का नेतृत्व जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने किया। उनके नेतृत्व में टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का परिचय देते हुए मुकाबले में विजय हासिल की।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आयोजित इस खेल आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। 

मुकाबले के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला प्रशासन एकादश की जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मेजरगंज थानाः प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार

दिनांक 14.08.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के क्रम में मेजरगंज थाना अंतर्गत ग्राम माधोपुर सैनिक रोड के पास से दो व्यक्तियों को अवैध प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता:-

1. आदर्श कुमार

2. निपेन्द्र कुमार

दोनों ग्राम- बसबिट्टा, थाना- मेजरगंज, जिला- सीतामढ़ी।

बिहार पुलिस

बरामदगी :-

प्रतिबंधित कफ सिरप - 09 लीटर

आपराधिक इतिहास :-

आदर्श कुमार

1. मेजरगंज थाना कांड संख्या 336/24 धारा-191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/132/74/33/305/323/326 (2)/26/324(4)/324(5)/281/299/308(4)/352/351(2)/351(3)/111(3)/111 (4) BNS तथा 25 (1-b)a/26/35 Arms Act.

2. मेजरगंज थाना कांड संख्या 242/26, धारा-310(2) BNS.

3. मेजरगंज थाना कांड संख्या 81/26, धारा- 25 (1-b)a/26/35 Arms Act.

निपेन्द्र कुमार

1. मेजरगंज थाना कांड संख्या 336/24 धारा-191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/132/74/33/305/323/326 (2)/26/324(4)/324(5)/281/299/308(4)/352/351(2)/351(3)/111(3)/111(4) BNS तथा Arms Act.

25(1-b)a/26/35

2. मेजरगंज थाना कांड संख्या 101/24, धारा-147/148/149/341/323/338/353/354/427/504 भा०द०वि०.

3. मेजरगंज थाना कांड संख्या 102/24, धारा-147/148/149/341/323/338/353/354/452/380/427 भा०द०वि०.
सुरसंड नगर पंचायत कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी ने झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
सुरसंड नगर पंचायत के प्रभारी प्रधान सहायक बड़ा बाबू राजकुमार सागर की ओर से क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
पप्पू कुमार चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत सुरसंड की ओर से नगर पंचायत सहित सुरसंड प्रखंड वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
सुरसंड विधायक प्रोफेसर नागेंद्र राउत ने विधानसभा सहित बिहार वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
सुरसंड नगर पंचायत उपाध्यक्ष निरंजन मंडल ने नगर पंचायत सहित प्रखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

माँ भारती को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन! 

आइए, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को सर्वोपरि रखते हुए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ एवं ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।

वंदे मातरम्! 🇮🇳
राजद नेता मनोज कुमार आजाद की ओर से सुरसंड प्रखंड सहित सीतामढ़ी जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
सीतामढ़ी जिले के सुरसंड निवासी NDA समर्थक हुए भाजपा नेता से नाराज लगाया सम्राट चौधरी मुर्दाबाद नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे, अस्पताल से संबंधित जमीन को खरीदने का लगा रहे हैं आरोप, मामले में कितनी है सच्चाई। आप सभी कमेंट जरुर करें।
चंदन कुमार सिंह उर्फ गुड्डू प्रखंड प्रमुख सुरसंड की ओर से स्वतंत्रता दिवस की प्रखंड सहित सीतामढ़ी जिले वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं।
बृजवासी कच्ची घानी शुद्ध सरसों तेल सुरसंड के व्यवस्थापक संजय कुमार झा की ओर से प्रखंड सहित सीतामढ़ी जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
जयप्रकाश निराला, अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल बैरगनिया की ओर से प्रखंड सहित सीतामढ़ी जिले वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
सिंधु गुप्ता, सभापति नगर परिषद बैरगनिया की ओर से 80 वें स्वतंत्रता दिवस की नगर परिषद सहित सीतामढ़ी जिले वासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं।
प्रिंस कुमार समाजसेवी सह भाजपा नेता बैरगनिया की ओर से प्रखंड सहित सीतामढ़ी जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
पप्पू कुमार चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत सुरसंड की ओर से नगर पंचायत सहित सुरसंड प्रखंड वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा सीतामढ़ी

प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सीतामढ़ी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल विभाग की मंत्री –सह– सीतामढ़ी की प्रभारी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोगों की सहभागिता से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा जिला अतिथि गृह से प्रारंभ होकर कारगिल चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे वातावरण को राष्ट्रीय गौरव एवं देशप्रेम की भावना से भर दिया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। तिरंगे की छटा और लोगों का जोश देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर माननीय विधायक सुनील कुमार पिंटू, मा०विधायक पंकज मिश्रा, माननीय विधायक रीगा बैद्यनाथ प्रसाद ,माननीया विधायक गायत्री देवी, पूर्व  विधायक राम नरेश यादव,वरीय अधिवक्ता श्री विमल शुक्ला, जिलाधिकारी रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन, उप विकास आयुक्त श्वेता भारती  सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व और गौरव से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी की धरती से जिस उत्साह और उमंग के साथ हजारों लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं, वह जिले की देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। हमारा दायित्व है कि हम स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करें और देश की एकता एवं अखंडता को और मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।
यात्रा के दौरान लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने जिले में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिकाधिक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
सुरसंड नगर पंचायत अध्यक्ष पप्पू कुमार चौधरी के नेतृत्व में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैकड़ों स्कूली बच्चों के साथ निकाला गया तिरंगा यात्रा। इस मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष निरंजन मंडल, स्वच्छता पदाधिकारी रवि भूषण कुमार, अनिमेष कुमार, नगर पंचायत बड़ा बाबू सागर राज, प्रकाश कुमार, उमेश चौधरी, सहित दर्जनों पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल थे।
सुरसंड प्रखंड के द्वारा निकाला तिरंगा यात्रा।
रुन्नीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा फीता काटकर महिंदवारा थाना के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करते हुए संयुक्त रूप से भवन में प्रवेश किया गया।

इसके उपरांत माननीय विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षों एवं उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक रूप से अवलोकन किया।

नवनिर्मित थाना भवन के संचालन से पुलिस कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों के प्रभावी संचालन में भी यह भवन सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा अन्य आमजन उपस्थित रहे।