Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
usr74111514
Previous slide
Next slide
सीतामढ़ी के परिहार में चोरी की स्कॉर्पियो पर गलत नंबर प्लेट का प्रयोग करते हुए पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ओड़िसा राज्य के न्यूटन रंजनधीर और सीतामढ़ी में बथनाहा के रितुराज को गिरफ्तार किया गया है। #SAROJRAJA
Dumra, Sitamarhi
| Oct 1, 2026
#sarojraja
MORE NEWS
सीतामढ़ी सदर अस्पताल के बाथरूम में मिला दारू का खाली बोतल पीता है कौन.... #nepal #news #amnewsmona #viral #bujurg #highlights #fb #tranding #comedy #Live #मेजरगंज #todaynews #sachtalks #sarojraja #darbhanga_mithila #SAROJRAJA #emergencyexit #makeuphack
Dumra, Sitamarhi | Oct 1, 2026
अमल कुमार वर्मा फाउंडेशन की पहल हर महीने की 30 तारीख को जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाकर मानव सेवा को बढ़ावा देना है #AmanKumarVermaFoundation #FoodDistribution #गरीबोंकीसेवा #मानवसेवा #Sitamarhi #BiharNews #SocialWork #sitamarhibulletin
Dumra, Sitamarhi | Oct 1, 2026
परिहार थाना अंतर्गत चोरी की स्कॉर्पियो, जिस पर गलत नंबर प्लेट का प्रयोग किया गया था, के साथ दो व्यक्तियों न्यूटन रंजनधीर, उम्र करीब 23 वर्ष, ग्राम ओड़िशा, थाना मोरदा, जिला मयूरभंज (ओड़िशा) एवं रितुराज, उम्र 18 वर्ष, ग्राम पंथपाकर, थाना बथनाहा, जिला सीतामढ़ी को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Dumra, Sitamarhi | Oct 1, 2026
‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान सीतामढ़ी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 01 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रखंडों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता से सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। परिहार प्रखंड में प्रखंड परिसर एवं बाजार क्षेत्र में स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मियों, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। सोनबरसा प्रखंड में सोनबरसा बस स्टैंड परिसर में एसएसबी के जवानों, प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की सहभागिता से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजन को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। बथनाहा प्रखंड में बथनाहा बाजार में ग्रामीणों एवं स्थानीय दुकानदारों की सहभागिता से प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की गई। परसौनी प्रखंड में प्रखंड परिसर एवं जनता उच्च विद्यालय परिसर में स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मियों, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही, स्वच्छता के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। स्वच्छ सीतामढ़ी, स्वस्थ्य सीतामढ़ी। #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar
Sitamarhi, Bihar | Oct 1, 2026
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन एवं क्रीड़ा ध्वज का ध्वजारोहण कर किया उद्घाटन। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का आज भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2026 तक अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं क्रीड़ा ध्वज का ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सीतामढ़ी, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच), अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर, उपाधीक्षक शारिरिक शिक्षा, सीतामढ़ी,निदेशक, डीआरडीए, सीतामढ़ी, कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान सहित अन्य पदाधिकारी, खेल संघों के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक, खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का भी विकास करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सीतामढ़ी के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के बल पर प्रमंडल एवं राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के कुल 3,061 खिलाड़ी लगभग 20 विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, योग, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो एवं क्रिकेट सहित अन्य खेल विधाएँ शामिल रहीं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजन के समापन पर मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन का सफल संचालन उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, सीतामढ़ी के नेतृत्व में किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान करना, विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि विकसित करना तथा उन्हें जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। जिला प्रशासन, सीतामढ़ी द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
Sitamarhi, Bihar | Oct 1, 2026
🎓 मॉडल स्कूल बाजपट्टी — अभिभावक की बात अपनी रीजनल भाषा में अभिभावक ने साझा किए अपने अनुभव और भाव। मॉडल स्कूल में पढ़ रहे बच्चे के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को लेकर उन्होंने अपनी भावना व्यक्त की। बच्चों का बेहतर भविष्य — हमारी प्राथमिकता। जिला प्रशासन, सीतामढ़ी #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department
Sitamarhi, Bihar | Oct 1, 2026
शिक्षा में गुणवत्ता और सर्वांगीण विकास की पहल मॉडल स्कूल बाजपट्टी के नोडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, पुपरी श्री गौरव कुमार ने विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण को लेकर अपने विचार और भावनाएँ साझा कीं। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं बेहतर भविष्य निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा • सर्वांगीण विकास • उज्ज्वल भविष्य ♦️जिला प्रशासन, सीतामढ़ी♦️ #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department
Sitamarhi, Bihar | Oct 1, 2026
🚨 श्रीखंडी भिट्ठा में दर्दनाक हादसा, एक बच्चे की मौत, एक घायल सुरसंड। सुरसंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रीखंड भिट्ठा में गांधी नगर के पास सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाइक की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ। हालांकि घटना की पूरी परिस्थितियां और इसमें शामिल वाहनों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
Dumra, Sitamarhi | Oct 1, 2026