हरियाली तीज पर श्रीजी राधा रानी के दर्शन और स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति का संगम
होडल। 15 अगस्त 2026 को हरियाली तीज के पावन अवसर पर श्रीजी राधा रानी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बरसाना धाम में श्रीजी के अलौकिक श्रृंगार और भक्ति के वातावरण ने मन को आनंद और आध्यात्मिक शांति से भर दिया।
हरियाली तीज के इस पावन पर्व पर प्रकृति की हरियाली, भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्तों ने श्री राधा रानी से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।
वहीं, 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
प्रवीण कुमार
वन्दे भारत न्यूज़, होडल
जय श्री राधे 🙏🌸 | जय हिन्द 🇮🇳 | वन्दे मातरम् 🇮🇳
Hodal, Palwal | Aug 15, 2026