
राजस्थान के भीलवाड़ा रामेश्वर भवन में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम में महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आगाज
केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक 5 अक्टूबर तक चलेगी
जयपुर।
बुधवार को राजस्थान के भीलवाड़ा रामेश्वर भवन में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के
केंद्रीय कार्यकारी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक का आगाज हुआ।
जिसमें 65 सदस्यों ने बैठक में भाग लेते हुए आगामी रूपरेखा तैयार की।
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृपा प्रसाद सिंह ने
मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक आगामी 5 अक्टूबर तक इसी स्थान पर चलेगी,जिसमें देश भर के प्रांतीय इकाइयों के 351 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि आज शुरू हुई बैठक में सर्वप्रथम
दीप प्रज्वलन आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,उपाध्यक्ष टीची गुण,महांमत्री योगेश बापट, संयुक्त महामंत्री विष्णु शर्मा,रामेश्वर उरांव,कोषाध्यक्ष सीए महेश मोदी द्वारा सामूहिक रूप से भगवान राम एवं बाला साहब देशपांडे के चित्र के समक्ष किया गया ।
पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि आगामी कार्यकारी मंडल बैठक 15,16,17 दिसंबर को छतीसगढ में होगी ।वहीं
15 नवंबर को देश भर की सभी इकाइयां जनजाति गौरव दिवस अपने अपने स्थान पर मनाएंगी ।
राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 31 दिस 1, 2 जनवरी 2027 को भुवनेश्वर में होगी।
उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को सभी 21 हजार सेवा प्रकल्पों पर आश्रम का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा ।इसके अलावा
नारी जागरण एवं शसक्तीकरण अभियान 17 से 31 जनवरी 2027 तक चलेगा।