राहुल सिंह और भारत कनौजिया के नेतृत्व में डीएम-सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों को लेकर प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने सोमवार को डीएम और सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। राहुल सिंह और भारत कनौजिया के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के साथ नवजात की मौ*त से पीड़ित परिवार और किडनी रोग से प्रभावित व्यक्ति भी मौजूद रहे। ज्ञापन में जनता सेवा अस्पताल की सील, एफआईआर, कथित सील-कटिंग वीडियो, करीब 50 डिग्रियों व स्टाम्प पेपर की बरामदगी तथा विभिन्न डायग्नोस्टिक सेंटरों के पंजीकरण और संचालन की जांच कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन, पूर्व की विभागीय कार्रवाई की समीक्षा और जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठाई।
#सिद्धार्थनगर #इटवा #स्वास्थ्यविभाग #प्रेसक्लब #राष्ट्रीयपत्रकारएकतासंघ #राहुलसिंह #भारतकनौजिया #जनतासेवाअस्पताल #स्वास्थ्यसेवा #निष्पक्षजांच
Basti, Basti | Sep 28, 2026