
#बालाघाट
नहलेसरा डेम के पास मृत मिला बाघ, पोस्टमार्टम के बाद प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार
वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया निस्तारण
कटंगी तहसील के अंतर्गत ग्राम नहलेसरा (डेम) के पास एक बाघ मृत अवस्था में पाया गया। बाघ की मृत्यु के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।
वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में मृत बाघ का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वन्यप्राणी प्रबंधन से संबंधित निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मृत बाघ के अंतिम संस्कार की कार्रवाई की गई।
इस दौरान कटंगी तहसीलदार श्री शांडिल्य, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी की गई।
वन विभाग द्वारा बाघ की मृत्यु के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसके अवशेषों का निस्तारण किया गया।
#JansamparkMP
#minforestmp