
तोतर में 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत विशेष जागरूकता एवं जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री गायत्री साय ने ग्राम पंचायत तोतर पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना। उन्होंने संबंधित मामलों में आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी।
शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, कानूनी अधिकारों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, पेंशन, श्रमिक हित, महिला एवं बाल अधिकार सहित अन्य विषयों से जुड़ी समस्याओं पर भी ग्रामीणों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
ग्रामीणों को बताया गया कि ग्राम पंचायत तोतर में स्थापित लीगल एड क्लीनिक उनके गांव में ही प्रारंभिक विधिक सलाह एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने का स्थानीय केंद्र है।
60 दिवसीय मेगा ड्राइव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय एवं विधिक सहायता की पहुंच को मजबूत करने तथा जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों और सहायता के साधनों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
#LegalAid #NyaySabkeLiye #Kondagaon #Chhattisgarh #LegalAwareness