सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलारी में आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को बच्चों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक आहार, बच्चों को भोजन कराने के उचित तरीके तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।
साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने में समुदाय की सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। गर्भवती माताओं की गोद भराई रस्म भी संपन्न कराई गई और उन्हें सुरक्षित मातृत्व, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई।
सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से स्वस्थ परिवार एवं बाल विवाह मुक्त समाज की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण रही।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp