सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरगांव में डिजिटल इंडिया विषय पर जागरूकता आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित ग्रामीणों को डिजिटल तकनीक के उपयोग, ऑनलाइन सेवाओं की उपयोगिता और डिजिटल माध्यमों से शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए डिजिटल इंडिया की अवधारणा, डिजिटल सेवाओं के उपयोग तथा डिजिटल संसाधनों के सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने, डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक करने तथा डिजिटल सेवाओं के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari