सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जिला अस्पताल परिसर, कोण्डागांव में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
सीआरपीएफ, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव एवं दिशा अकैडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सीआरपीएफ जवानों, स्थानीय पार्षदों एवं सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
प्रतिभागियों ने अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर एकत्रित कचरे को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
सीआरपीएफ जवानों और युवाओं की सक्रिय सहभागिता ने जनभागीदारी एवं सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत किया। इस अवसर पर नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari