
सेवा की कहानी, हितग्राही की जुबानी।
महतारी वंदन योजना से श्रीमती निमेश्वरी वैद्य को हर माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। योजना से मिलने वाली यह राशि उनके लिए घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ बेटी के भविष्य के लिए बचत का माध्यम भी बन रही है।
श्रीमती निमेश्वरी वैद्य बताती हैं कि वे सहायता राशि का उपयोग छोटे-मोटे घरेलू खर्चों के लिए करती हैं। आवश्यक खर्चों के बाद राशि का एक हिस्सा अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करती हैं।
नियमित आर्थिक सहायता से उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का अवसर भी मिल रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रीमती निमेश्वरी वैद्य के लिए महतारी वंदन योजना वर्तमान की जरूरतों और बेटी के भविष्य की तैयारी, दोनों में सहायक बन रही है।
श्रीमती निमेश्वरी वैद्य ने योजना से मिल रही आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari