Public App Logo
Profile Picture

Porsa Live

@porsa_live306
857Followers
1Following
वकील साहब को कटोरे के साथ मिले पैसे...
ग्वालियर में ₹200 के स्टांप की एंट्री को लेकर फायरिंग, आरोपी अयोध्या से गिरफ्तार,

ग्वालियर। ओल्ड जिला कोर्ट रोड के पीछे स्टांप वेंडर की दुकान पर ₹200 के स्टांप की रजिस्टर एंट्री को लेकर हुए विवाद में वकील और उनके बेटे पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी की पहचान एजाज उर्फ अयाज खान, निवासी बहोड़ापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे फैजाबाद-अयोध्या के एक होटल से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने स्टांप वेंडर प्रमोद वर्मा की दुकान पर फायरिंग की थी। इस दौरान प्रमोद वर्मा और उनके बेटे तरुण बाल-बाल बच गए। विवाद ₹200 के स्टांप की रजिस्टर में एंट्री को लेकर हुआ था।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और अयोध्या पहुंच गया। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर होटल से उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और मामले को लेकर पूछताछ की।
फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास भी पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं। मामले में इंदरगंज थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है।
देर से सही पर किसी को तो याद आई कि यहाँ गड्ढा है, खेर हमारा काम है दिखाना,
🐄 गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत मुरैना में चला हस्ताक्षर अभियान,

मुरैना। देशभर में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत मुरैना के आनंदी महल में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा स्थल पर गौसेवकों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं कथा श्रोताओं ने अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
गौसेवकों ने उपस्थित भक्तों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत आगामी 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से गौभक्त भोपाल के जंबूरी मैदान में एकत्रित होकर मुख्य सचिव को प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।

अभियान से जुड़ने के इच्छुक लोग 9067777323 पर मिस्ड कॉल देकर अपना समर्थन दर्ज करा सकते हैं।
गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि अभियान में किसी भी प्रकार का दान या चंदा नहीं लिया जा रहा है। यह अभियान जनसहभागिता एवं जनसमर्थन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

अभियान की प्रमुख मांगें—
सम्पूर्ण भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
गौमाता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्य का संवैधानिक सम्मान दिया जाए।
गौसेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू कर केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय का गठन किया जाए।

गौचर बोर्ड का गठन, चारा सुरक्षा नीति, गौ आधारित कृषि को बढ़ावा तथा पंचगव्य उत्पादों के निर्माण एवं विपणन को प्रोत्साहन दिया जाए।
शिक्षा में गौ महात्म्य को उचित स्थान दिया जाए।
हस्ताक्षर अभियान में गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह, आकाश बंसल, ब्रजकिशोर उपाध्याय, कल्ला यादव सहित अन्य गौभक्त मौजूद रहे।
Video 4
गोले का मंदिर शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, CCTV में साथ शराब पीता दिखा संदिग्ध,

ग्वालियर। गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में शराब दुकान के बाहर एक किसान की पत्थर से हमला कर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसान शराब दुकान के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भी उसके साथ शराब पीते हुए CCTV कैमरे में दिखाई दिया। कुछ देर बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और संदिग्ध ने किसान के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान शंकर सिंह कुशवाह के रूप में की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज �
होटल CENTELLA विवाद पर अधिवक्ता आशुतोष शर्मा का बड़ा बयान
अधिवक्ता आशुतोष शर्मा ने होटल CENTELLA से जुड़े पूरे प्रकरण की जानकारी साझा की। उन्होंने मामले से जुड़े दस्तावेजों, अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष रखा।
भिण्ड की यातायात व्यवस्था...
🚨 इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गैम्बलिंग नेटवर्क का पर्दाफाश,

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट की आड़ में संचालित साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन गैम्बलिंग नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क के जरिए हर माह करीब ₹5 से ₹6 करोड़ का लेन-देन किया जा रहा था। पुलिस जांच में आरोपियों के दुबई, कंबोडिया और श्रीलंका से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के संपर्क में होने की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 17 ATM कार्ड, 4 पासबुक, 9 चेकबुक और 38 सिमकार्ड सहित अन्य सामग्री बरामद की है।

ग्वालियर पुलिस द्वारा साइबर अपराध और अवैध ऑनलाइन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=gwaliorpolice nis:value=GwaliorPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=onlinegaming nis:value=OnlineGaming nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=onlinegambling nis:value=OnlineGambling nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberfraud nis:value=CyberFraud nis:enabled=true nis:link/> GwaliorNews BreakingNews ViralReels
🔥 सेंटीला होटल विवाद और गहराया, आमने-सामने आए दो अधिवक्ता,

ग्वालियर। सेंटीला होटल को लेकर चल रहा विवाद अब और तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मामले में अधिवक्ता हरीश दीवान और अधिवक्ता आशुतोष दुबे आमने-सामने दिखाई दिए हैं।
बीते दिनों अधिवक्ता आशुतोष दुबे ने प्रशासन पर दोहरे व्यवहार का आरोप लगाते हुए सेंटीला होटल के बाहर धरना दिया था। अब अधिवक्ता हरीश दीवान ने आशुतोष दुबे को चुनौती दी है, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और चर्चा में आ गया है।

मामले को लेकर दोनों अधिवक्ताओं के बीच सामने आई बयानबाजी के बाद सेंटीला होटल विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाता है और विवाद आगे किस दिशा में जाता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=gwalior nis:value=Gwalior nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=centellahotel nis:value=CentellaHotel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sentilahotel nis:value=SentilaHotel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=advocate nis:value=Advocate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gwaliornews nis:value=GwaliorNews nis:enabled=true nis:link/> PorsaLive

Adv Ashutosh Dubey
अंबाह में DAP खाद से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर बाल-बाल बचा,

अंबाह। अंबाह के श्यामपुर खुर्द मोड़ (NH-552) पर DAP खाद से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार ट्रक रायरू गोदाम के लॉट क्रमांक-14 से करीब 33 टन (660 बोरी) DAP खाद लेकर पोरसा क्षेत्र की सेथरा अहीर सोसाइटी जा रहा था। चालक के मुताबिक सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटना की सूचना मिलने पर अंबाह SDM के निर्देश पर कृषि विभाग के SADO एवं दिमनी थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

पलटे ट्रक से खाद की बोरियों को दूसरे ट्रक में शिफ्ट कर सोसाइटी तक पहुंचा दिया गया। वहीं ट्रक को मुख्य मार्ग से हटाकर यातायात व्यवस्था भी सुचारू कर दी गई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=ambah nis:value=Ambah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=morena nis:value=Morena nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dap nis:value=DAP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fertilizer nis:value=Fertilizer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> NH552 Porsa PorsaLive
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों के बाद चली गोलिया जिसमे कई लोग घायल,

भिंड। ऊमरी थाना क्षेत्र के खिरिका गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट से फायरिंग तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि करीब चार बिस्वा जमीन को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था।
शनिवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान फायरिंग होने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में इंदर सिंह, मोहन सिंह, नीतू और विष्णु सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही ऊमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से शिकायत/कार्रवाई की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम, फायरिंग और विवाद की वजह की जांच कर रही है।

पुलिस की जांच और आधिकारिक FIR के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।
Video 12
प्रबल प्रताप सिंह तोमर के जन्मदिन पर आदित्य पाठक एवं मित्र मंडली ने किया फल वितरण,

Aditya Pathak
छोटू राजावत हत्याकांड: पुलिस ने आरोपियों से घटनास्थल पर समझी वारदात की पूरी कहानी,

ग्वालियर। छोटू उर्फ दीपक राजावत हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी रानू उर्फ अभिषेक सिकरवार और राजवीर चौहान को पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों से वारदात के घटनाक्रम को समझा और मौका-मुआयना किया।

पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर की रात लोको गाटर वाली पुलिया के पास छोटू राजावत को आरोपियों ने घेर लिया था। आरोप है कि रानू सिकरवार ने छोटू को बाइक से नीचे खींचा, जिसके बाद उस पर फायरिंग की गई। घटना में छोटू की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

पुलिस ने 29 सितंबर को रानू और राजवीर को भिंड रोड स्थित बंटू ढाबे के पास से गिरफ्तार किया था। रानू के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल और तीन जिंदा राउंड भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और वारदात के पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। 

मौका-मुआ
🚨 ड्राई डे पर कैंटीन की शराब का खेल! रिटायर्ड फौजी के घर आबकारी का छापा, 36 बोतलें बरामद,

ग्वालियर। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ड्राई डे के दौरान शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने ग्वालियर में कार्रवाई की। गोला का मंदिर क्षेत्र की प्रगति विहार कॉलोनी में एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर आर्मी कैंटीन से जुड़ी बताई जा रही ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग के अनुसार मकान से करीब 35–36 बोतल, लगभग 26 बल्क लीटर शराब बरामद हुई। जांच में शराब की बोतलों पर “Not for Sale” अंकित मिला और बारकोड स्कैन करने पर इनके आर्मी सप्लाई से संबंधित होने की जानकारी सामने आई।

कार्रवाई के दौरान मकान से निरंजन सिंह तोमर, जो रिटायर्ड एक्स-सर्विसमैन बताया गया है, को पकड़ा गया। विभाग के मुताबिक शराब को बाजार कीमत से कम दाम पर बेचने की आशंका है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि कैंटीन की शराब उसके पास कैसे पहुंची और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं।

जब्त शराब में 100 पाइपर, ब्लैक डॉग, ब्लैक एंड व्हाइट, टीचर्स, ब्लेंडर्स प्राइड और सिग्नेचर जैसे ब्रांड शामिल बताए गए हैं। आबकारी विभाग ने ड्राई डे पर ग्वालियर के कई इलाकों में कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किए।

अब बड़ा सवाल: आखिर आर्मी कैंटीन के लिए आरक्षित शराब बाजार तक कैसे पहुंची? क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है? आबकारी विभाग की पूछताछ के बाद तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।
Video 16
अम्बाह में चोरी की वारदातों का खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ्तार, ₹3 लाख का माल बरामद,

मुरैना। अम्बाह थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अम्बाह सहित पोरसा क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित करीब ₹3 लाख का मशरूका बरामद किया गया है।
मामले की शुरुआत 17 मई 2026 की रात हुई चोरी से हुई। फरियादी करनसिंह तोमर ने अम्बाह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर घर में घुसकर बक्से में रखे ₹75 हजार नकद, सोने की झुमकी व बाला, चांदी की पायल और बच्चों की चूड़ियां चोरी कर ले गए। पुलिस ने अपराध क्रमांक 209/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की तलाश और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन तथा एसडीओपी अम्बाह प्रशांत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास जांच, संदिग्धों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
28 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर अम्बाह पुलिस ने सुनावली नहर की पुलिया के पास दबिश देकर दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ओमवीर सिंह तोमर (55), निवासी पलना, थाना अम्बाह और विकास तोमर उर्फ चिंगारी (29), निवासी कुकथरी, थाना पोरसा बताए।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने अम्बाह क्षेत्र की चोरी की वारदात के साथ-साथ अम्बाह और पोरसा क्षेत्र में अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर ₹9 हजार नकद तथा सोने की झुमकी, सोने के बाला, चांदी की पायल, चांदी की तोड़िया और बच्चों के हाथ की चूड़ियां बरामद की गईं। बरामद माल की कुल कीमत करीब ₹3 लाख बताई गई है, पुलिस के अनुसार आरोपी ओमवीर सिंह तोमर के खिलाफ पूर्व से चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं, जबकि विकास तोमर उर्फ चिंगारी के खिलाफ भी चोरी के प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस टीम की भूमिका-
कार्रवाई में थाना प्रभारी अम्बाह निरीक्षक वीरेश कुशवाह सहित उपनिरीक्षक प्रज्ञाशील, सउनि शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक रविन्द्र शर्मा, सत्यवीर सिंह, मंगल सिंह, रामप्रकाश, स्वदेश (सायबर सेल), राहुल सैंगर, दिनेश जाट, लखनप्रताप जादौन, योगेन्द्र भदौरिया, ओमप्रकाश राजावत, रूपेश सिंह तथा वाहन चालक धर्मेन्द्र परमार एवं मनीष सिरोठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सेवा संकल्प अभियान के तहत चार वार्डों में चला सफाई अभियान, कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश,

ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 7, 8, 12 एवं 15 में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश देना रहा।
वार्ड 7 में डॉ. अंजली रायजादा, वार्ड 8 में मनमोहन पाठक, वार्ड 12 में राजू सेंगर तथा वार्ड 15 में पारस जैन की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान संभागीय कार्यालय प्रभारी कोमल सिंह पवैया भी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य में सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिकरवार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shailendra Sikarwar
सामूहिक बलात्कार केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया जिसमे अरविंद माहौर और भाई दोषमुक्त करते हुये पुलिस विवेचना पर गंभीर सवाल उठाये,

ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में दर्ज सामूहिक बलात्कार के मामले में न्यायालय के फैसले से अभियोजन पक्ष के मामले पर सवाल खड़े हो गए। न्यायालय ने आरोपी अरविंद माहौर और उसके छोटे भाई को दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों, पीड़िता के कथनों और पुलिस विवेचना का परीक्षण करते हुए अभियोजन के आरोपों को संदेह से परे प्रमाणित नहीं माना।

अभियोजन के अनुसार, 11 जनवरी 2020 को पीड़िता ने आरोप लगाया था कि अरविंद माहौर और उसका छोटा भाई उसे महाराजपुरा थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। शिकायत के बाद महाराजपुरा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना की थी।

मामले में एक आरोपी के किशोर होने के कारण उसकी सुनवाई किशोर न्यायालय में हुई, जहां उसे पूर्व में दोषमुक्त किया जा चुका है। वहीं वयस्क आरोपी अरविंद माहौर के मामले में न्यायालय ने साक्ष्यों और विवेचना का परीक्षण किया।

न्यायालय ने मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों में संदेह पाए जाने के साथ ही पीड़िता के कथनों और पुलिस विवेचना की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए। बचाव पक्ष की ओर से प्रस्तुत तर्कों को स्वीकार करते हुए अदालत ने अरविंद माहौर को आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।

प्रकरण में आरोपियों की ओर से अधिवक्ता दिनेश सिंह राठौर ने पैरवी की।
Video 20
5 लाख की फिरौती के लिए रची खुद के अपहरण की कहानी, शिवपुरी से युवक दस्तयाब,

ग्वालियर। गिजोर्रा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वयं के अपहरण की झूठी कहानी रचकर परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले युवक राहुल बघेल को शिवपुरी जिले के पोहरी से दस्तयाब कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपने दोस्त के ट्रक से पोहरी जाने और खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, ग्राम गिजोर्रा निवासी भूरा सिंह बघेल ने 28 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका भतीजा राहुल मोटरसाइकिल से कान का इलाज कराने ग्वालियर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद था। परिजनों को युवक के अपहरण की आशंका हुई, जिसके बाद थाना गिजोर्रा में धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ तकनीकी सेल और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कथित रूप से लापता राहुल ने ही व्हाट्सएप के जरिए अपने परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। जांच में यह भी सामने आया कि युवक ने बैंक से लोन पर मोटरसाइकिल खरीदी थी और लोन की किस्तें नहीं चुकाने पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ था। इस मामले में न्यायालय से उसका स्थाई वारंट भी जारी हुआ था और गिजोर्रा पुलिस उसे पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।

तकनीकी सहायता से 29 सितंबर को युवक के पोहरी, जिला शिवपुरी में होने की जानकारी मिली। इसके बाद गिजोर्रा पुलिस ने थाना पिछोर और पोहरी पुलिस की सहायता से युवक को पोहरी से दस्तयाब कर लिया।

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त अजय यादव के ट्रक से पोहरी चला गया था और परिजनों से पैसे ऐंठने के लिए अपने ही अपहरण की झूठी कहानी तैयार की थी।

कार्रवाई में थाना प्रभारी गिजोर्रा उप निरीक्षक उपेन्द्र सिंह धाकड़ सहित पुलिस टीम, थाना पिछोर, साइबर सेल तथा थाना पोहरी पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।
Video 22
Video 23
पुलिस मुख्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले,