ग्वालियर में ₹200 के स्टांप की एंट्री को लेकर फायरिंग, आरोपी अयोध्या से गिरफ्तार,
ग्वालियर। ओल्ड जिला कोर्ट रोड के पीछे स्टांप वेंडर की दुकान पर ₹200 के स्टांप की रजिस्टर एंट्री को लेकर हुए विवाद में वकील और उनके बेटे पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी की पहचान एजाज उर्फ अयाज खान, निवासी बहोड़ापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे फैजाबाद-अयोध्या के एक होटल से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने स्टांप वेंडर प्रमोद वर्मा की दुकान पर फायरिंग की थी। इस दौरान प्रमोद वर्मा और उनके बेटे तरुण बाल-बाल बच गए। विवाद ₹200 के स्टांप की रजिस्टर में एंट्री को लेकर हुआ था।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और अयोध्या पहुंच गया। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर होटल से उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और मामले को लेकर पूछताछ की।
फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास भी पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं। मामले में इंदरगंज थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है।