छोटू राजावत हत्याकांड: पुलिस ने आरोपियों से घटनास्थल पर समझी वारदात की पूरी कहानी,
ग्वालियर। छोटू उर्फ दीपक राजावत हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी रानू उर्फ अभिषेक सिकरवार और राजवीर चौहान को पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों से वारदात के घटनाक्रम को समझा और मौका-मुआयना किया।
पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर की रात लोको गाटर वाली पुलिया के पास छोटू राजावत को आरोपियों ने घेर लिया था। आरोप है कि रानू सिकरवार ने छोटू को बाइक से नीचे खींचा, जिसके बाद उस पर फायरिंग की गई। घटना में छोटू की मौके पर ही मौत हो गई थी।
पुलिस ने 29 सितंबर को रानू और राजवीर को भिंड रोड स्थित बंटू ढाबे के पास से गिरफ्तार किया था। रानू के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल और तीन जिंदा राउंड भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और वारदात के पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
मौका-मुआ