Public App Logo
Profile Picture

pratap raj arya

@prataparya81
1029Followers
0Following
बागपत में सात बकरियों की बेरहमी से हत्या, किसान को मिली जान से मारने की धमकी!

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव के बाहर यमुना खादर की घटना ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। किसान खुर्शीद के घेर में अज्ञात हमलावरों ने सात बकरियों की नुकीले हथियार से गोदकर हत्या कर दी। मृत बकरियों में पांच छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

घटना के दौरान एक बकरी का बच्चा गंभीर रूप से घायल मिला, जबकि एक बकरी अभी तक लापता है। किसान के मुताबिक, बकरियों के गर्दन और पेट पर नुकीले हथियार से वार के निशान मिले हैं। कुछ बकरियों की गर्दन भी टूटी हुई बताई गई है।

खुर्शीद का आरोप है कि घटना के बाद पांच लोगों ने वापस घेर पर आकर धमकी दी— “जैसे बकरियों को मारा है, वैसे ही तुम्हें भी जान से मार देंगे।”

धमकी के बाद परिवार दहशत में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान में जुटी है।

कोतवाल दीक्षित त्यागी के अनुसार, पीड़ित की तहरीर मिल गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
Baghpat Police 

<nis:link nis:type=tag nis:id=बागपत nis:value=बागपत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बड़ौत nis:value=बड़ौत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कोताना nis:value=कोताना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बकरियोंकीहत्या nis:value=बकरियोंकीहत्या nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यमुनाखादर nis:value=यमुनाखादर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/>
बागपत डबल मर्डर: जिंदा दफनाए गए दो दोस्तों की कहानी ने मचाई सनसनी

बागपत: सिंगौली तगा गांव में दो दोस्तों अंकित प्रजापति और इसरार की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। आरोप है कि साधु नरेशनाथ ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों को जहर का इंजेक्शन देने के बाद लहचौड़ा के श्रीगणेश मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

पुलिस ने आरोपी उज्ज्वल की निशानदेही पर मंदिर परिसर से दोनों के शव बरामद किए। घटना में इस्तेमाल फावड़ा भी पुलिस ने बरामद किया है।

शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो मृतकों के परिजनों ने आरोपी साधु नरेशनाथ के एनकाउंटर की मांग करते हुए हंगामा किया। परिजनों ने मृतक इसरार के तीन बच्चों की परवरिश के लिए मुआवजा देने की मांग भी उठाई। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

वहीं, फरार आरोपी साधु नरेशनाथ की तलाश में पुलिस की तीन टीमें उत्तराखंड और हरियाणा समेत कई स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों और संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अंकित के परिजनों और आरोपियों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच भी कराने की तैयारी में है।

एसपी सूरज कुमार राय के मुताबिक, फरार आरोपी नरेशनाथ की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

⚠️ इस मामले में पुलिस जांच जारी है। सामने आए आरोप आरोपियों की गिरफ्तारी/जांच के आधार पर हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doublemurder nis:value=DoubleMurder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=singolitaga nis:value=SingoliTaga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandinaagar nis:value=Chandinaagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/>
पलड़ी में सेवानिवृत्त बैंक कर्मी पर धारदार हथियार से हमला, जिला अस्पताल रेफर

बागपत: पलड़ी गांव में शुक्रवार देर शाम सेवानिवृत्त बैंक कर्मी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में हरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पलड़ी गांव निवासी हरपाल सिंह बैंक में शाखा प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। शुक्रवार देर शाम वह अपने नींबू के बाग में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और 'दांव' नामक धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में हरपाल सिंह घायल होकर जमीन पर गिर गए।

खेत से काम करके लौट रहे किसानों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हरपाल सिंह को बिनौली सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Baghpat Police 

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=paldhi nis:value=Paldhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=binauli nis:value=Binauli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doghatpolice nis:value=DoghatPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बागपत पुलिस ने थाने में बना दिया ऐसा माहौल देखिए हर तरफ हो रही है तारीफ वीडियो जमकर वायरल,,,,,
🚨 बाइक में थार का पहिया लगाकर दौड़ाई बाइक, पुलिस ने किया सीज!

📍 खेकड़ा में सुरक्षा चेकिंग के दौरान अनोखा मामला सामने आया

➡️ बाइक में लगाया गया था थार जैसा बड़ा पहिया
➡️ सड़क पर दौड़ रही थी मॉडिफाइड बाइक
➡️ सुरक्षा चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर पड़ी
➡️ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक को किया सीज
➡️ नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई
Baghpat Police 

सोशल मीडिया पर बाइक की तस्वीर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। बड़े आकार के पहिए के साथ बाइक को मॉडिफाई कर सड़क पर दौड़ाया जा रहा था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=बागपत nis:value=बागपत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=खेकड़ा nis:value=खेकड़ा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बाइक nis:value=बाइक nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=थार nis:value=थार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुरक्षा_चेकिंग nis:value=सुरक्षा_चेकिंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficpolice nis:value=TrafficPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=viralnews nis:enabled=true nis:link/>
पुजारी ने किया डबल मर्डर! 25000 का इनाम घोषित 

यूपी के बागपत में गणेश मंदिर के पुजारी नरेश नाथ ने गांव की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था।

पुजारी ने युवती के भाई अंकित को बुलाया। वह अपने मित्र इसरार के साथ उससे मिलने गया। पुजारी ने उन्हें चाय पिलाई। चाय में बेहोशी की दवा मिली हुई थी। अतः अंकित और इसरार बेहोश हो गए। फिर पुजारी ने उन्हें जहरीले इंजेक्शन लगाए। पुजारी के मन में उनकी हत्या का भूत सवार था।

अब पुजारी को लगा कि उनकी मौत हो गई है, तो उसने अपने शिष्यों उज्ज्वल एवं कृष्ण यादव को तंत्र विद्या सिखाने के नाम पर बहला-फुसलाकर करीब 4 फीट गड्ढे की खुदाई करवाई और उसमें दोनों के शवों को दफना दिया। दफन करने के बाद उसने ऊपर से पक्की सीमेंट से प्लास्टर करके टाइल्स लगा दीं।

जब पुलिस ने गहराई से जांच की तो मामले का खुलासा हुआ और शवों की खुदाई कराई गई। वहीं, उसके दोनों शिष्य उज्ज्वल एवं कृष्ण यादव भी गिरफ्तार हो गए हैं। मृतक अंकित की बहन का कहना है कि पुजारी से उसका कोई संबंध नहीं था। वह ही उस पर गंदी नजर रखता था और हरिद्वार में उसने मेरे साथ एक फोटो खिंचा ली थी, लेकिन मेरा उससे कोई संबंध नहीं है।

इससे यह भी हो सकता है कि हैवान पुजारी युवती पर एकतरफा गंदी नजर रखता हो। उसके भाई उसके रास्ते की रुकावट थे। अतः पुजारी ने अपने शिष्यों के साथ मिलकर क्राइम पेट्रोल सीरियल की तरह उनकी हत्या कर दी। ऐसे दरिंदे एवं हैवान पुजारियों से सतर्क रहें।
भारतीय जनता पार्टी जनपद बागपत के जिला मंत्री भाई योगेश गुर्जर को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं
Yogesh Gujjar
15 अगस्त के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बागपत से एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहाँ एक पुलिसकर्मी पूरे जोश और उत्साह के साथ देशभक्ति के तराने पर झूमता नजर आया। इस जवान के कमाल के डांस स्टेप्स और चेहरे की खुशी ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है...
<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independanceday nis:value=IndependanceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15august nis:value=15August nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppoliceinnews nis:value=UPPoliceInNews nis:enabled=true nis:link/>
यूपी में बागपत जिले की खेकड़ा कोतवाली पुलिस का जलवा, देशभक्ति गानों पर ऐसे मनाया जश्न। 
@UPGovt @InfoDeptUP @Uppolice @dgpup @baghpatpolice <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15अगस्त nis:value=15अगस्त nis:enabled=true nis:link/>
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत रहे मौजूद
पुलिस से नोकझोंक के बाद बैरिकेडिंग हटाकर चढ़े किसान
सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हाईवे पर निकली यात्रा
गांगनोली कट की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
100 दिन से गांगनोली कट पर जारी है किसानों का धरना
तिरंगा यात्रा में किसानों ने जमकर लगाए देशभक्ति के नारे 
@baghpatpolice <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=baghpat nis:enabled=true nis:link/>
बागपत डबल मर्डर: तंत्र क्रिया, सट्टे के नंबर और डेरे से जुड़ी पुरानी गतिविधियां भी जांच के घेरे में

बागपत। चांदीनगर क्षेत्र के सिंगोली तगा गांव के अंकित प्रजापति और इसरार हत्याकांड में अब आरोपी साधु/महंत नरेश नाथ की पुरानी गतिविधियों को लेकर भी कई दावे सामने आने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हत्या के मामले की जांच के बीच नरेश नाथ के सट्टे के नंबर बताने, तंत्र क्रिया के नाम पर रुपये लेने और डेरे में बाहरी लोगों की आवाजाही से जुड़े आरोप भी चर्चा में हैं।

दिसंबर 2025 में बाबा हरनामदास के डेरे पर आया था

ग्रामीण अंकुश और विकास के अनुसार, नरेश नाथ दिसंबर 2025 में बाबा हरनामदास महाराज के डेरे पर आया था। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद उसने सीसीटीवी कैमरे, वातानुकूलित यंत्र, बड़ी दूरदर्शन मशीन, कपड़े धोने की मशीन समेत कई सुविधाएं जुटा लीं।

इसके बाद उसके परिचितों की भी डेरे पर आवाजाही बढ़ गई। ग्रामीणों का दावा है कि दिन में बाहरी लोगों का आना-जाना और रात में महिलाओं के आने से गांव के लोगों को परेशानी होने लगी थी।

सट्टे के नंबर और तंत्र क्रिया के नाम पर रुपये लेने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि नरेश नाथ लोगों को सट्टे के नंबर बताता था और तंत्र क्रिया के नाम पर रुपये लेता था। रुपये वापस मांगने को लेकर कई बार विवाद होने की बात भी ग्रामीणों ने कही है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली और हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से भी लोग सट्टे के नंबर लेने उसके पास आते थे। ग्रामीणों के मुताबिक, उसकी गतिविधियों से परेशान होकर पहले उसे नवादा गांव और बाद में सिंगोली तगा के डेरे से भी हटाया गया।

सामान लेकर दोबारा डेरे पर पहुंचा था

ग्रामीण विकास के मुताबिक, डेरे से निकाले जाने के कुछ दिन बाद नरेश नाथ अपने कुछ साथियों के साथ दोबारा वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने अपना सामान तो उठाया ही, साथ में डेरे में लगे पंखे, लोहे का सामान, बर्तन और भंडारे का सामान भी ले जाने का प्रयास किया।

ग्रामीणों का कहना है कि उसने डेरे की कोठरी की चौखट उखाड़ने की कोशिश भी की, लेकिन विरोध होने पर ऐसा नहीं कर सका।

इसके बाद लहचौड़ा के गणेश मंदिर में रहने लगा

डेरे से विवाद के बाद नरेश नाथ लहचौड़ा स्थित श्रीगणेश मंदिर में रहने लगा। पुलिस जांच के मुताबिक, 25 जुलाई को अंकित और इसरार इसी मंदिर परिसर में पहुंचे थे, जहां बाद में दोनों की हत्या कर शव दफनाए जाने का मामला सामने आया।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों को कथित तौर पर नशीली चाय पिलाकर बेहोश किया गया और इसके बाद जहरीला इंजेक्शन लगाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, कथित इंजेक्शन अभी बरामद नहीं हुआ है। मंदिर से नींद की गोलियों का रैपर और सिरिंज मिलने की बात सामने आई है।

चार लोगों ने खोदा था गड्ढा, किशोर ने की थी पहरेदारी

पुलिस की जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, दोनों युवकों को दफनाने के लिए गड्ढा खोदा गया था। आरोप है कि इस दौरान करीब 14 वर्षीय किशोर को मंदिर के गेट पर पहरेदारी के लिए लगाया गया था।

दोनों शवों को मंदिर परिसर में दफनाने के बाद ऊपर निर्माण/टाइल्स लगाए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने खुदाई कर दोनों शव बरामद किए थे।

बाइक और मोबाइल को भी ठिकाने लगाने का आरोप

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अंकित और इसरार जिस बाइक से मंदिर पहुंचे थे, उसे यमुना नहर में फेंकने और मोबाइल को भी पानी में डालने की कोशिश की गई। पुलिस बाइक और मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

महंत और बेटे की तलाश

मामले में नरेश नाथ के दो शिष्यों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में हत्या और शव दफनाने से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। वहीं नरेश नाथ और उसके बेटे की तलाश जारी है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

फिलहाल पुलिस हत्या के मुख्य मामले के साथ-साथ नरेश नाथ की पुरानी गतिविधियों और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए सट्टे और तंत्र क्रिया से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doublemurder nis:value=DoubleMurder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandinnagar nis:value=Chandinnagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lahchauda nis:value=Lahchauda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ankit nis:value=Ankit nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=israr nis:value=Israr nis:enabled=true nis:link/>
उत्तर प्रदेश
बागपत में पुजारी के खूनी अवैध संबंधों ने दो लोगों की जिंदगी छीन ली है। गणेश मंदिर के पुजारी ने अपने चेलो के साथ मिलकर दो लोगों की हत्या करने के बाद उनके शवों को मंदिर परिसर में ही दफन कर दिया। दोनों युवकों के लापता होने के बाद परिजनों ने मामले की पुलिस से शिकायत कर बरामदगी की गुहार लगाई ।पुलिस ने जब मामले में पड़ताल की तो पता लगा कि मृतक युवक अंकित की बहन से पुजारी के अवैध संबंध थे और उसी की शिकायत करने अंकित अपने दोस्त के साथ पुजारी के पास गया था और लापता हो गया। पुलिस ने पुजारी के एक चेले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ सामने आया कि पुजारी ने अपने अवैध संबंधों के चलते दोनों की हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को मंदिर पर प्रांगण में ही दफना दिया फिलहाल पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और पड़ताल शुरू करती है।
दरअसल,सिगोली तगा गांव निवासी इसरार पुत्र रिड़कू और गांव का ही दिव्यांग युवक अंकित पुत्र मुकेश आपस में दोस्त थे दोनों 25 जुलाई को बाइक से घूमने के लिए घर से निकले थे,लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 29 जुलाई को चांदीनगर थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर के महंत नरेश नाथ के बारे में अहम जानकारी मिली। पुलिस ने महंत से पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन वह फरार मिला। शक के आधार पर पुलिस ने उसके दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के बाद पुलिस 13 अगस्त की रात करीब तीन बजे गणेश मंदिर के प्रांगण में पहुंची और एक गड्ढे की खुदाई कराई। गड्ढे से दोनों युवकों के शव बरामद हुए। शव मिलने की सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है। चांदीनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों लापता युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।आरोपी महंत फरार है, जबकि उसके दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है
सूत्रों के अनुसार गणेश मंदिर के पुजारी साधु नरेशनाथ से गांव की एक युवती के संबध थे. कुछ तस्वीरें सामने आयी जिसके बाद युवती का दिव्यांग अंकित (28) अपने साथी इसरार (30) को साथ लेकर साधु नरेशनाथ से मिलने मंदिर पहुंचा. 

दोनो को साधु ने चाय ऑफर की. इस चाय में नींद की गोलियां मिली हुई थी. चाय पीकर बेहोश हुए अंकित, इसरार को जहर के इंजैक्शन लगाये गये. फिर मंदिर कैंपस में गड्डा करके दोनों को जिंदा ही गड्डे में दफन कर दिया गया. 

जहां दोनों को दफन किया गया, उसके ऊपर इंटरलॉक टाइल्स बिछाई और 14 दिन तक हत्यारा साधु नरेशनाथ वहीं बैठकर धूनी रमाता रहा. पुलिस ने 19 दिन बाद हुई शिकायत पर एक्शन करते हुए अंकित और इसरार की लाशें बरामद की. साधु के साथियों को पकड़ा और फिर साधु को गिरफ्तार किया है. 

📍बागपत, उत्तरप्रदेश
बागपत डबल मर्डर: “महंत मुझे बेटी कहता था, फोटो खिंचाई थी, कोई रिश्ता नहीं” — अंकित की बहन

बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर में दो दोस्तों की हत्या कर शव दफनाए जाने के सनसनीखेज मामले में अब अंकित की बहन का बयान सामने आया है। महंत नरेश नाथ के साथ अफेयर के आरोपों को अंकित की बहन ने पूरी तरह खारिज किया है।

अंकित की बहन ने कहा कि “महंत मुझे बेटी कहता था। हरिद्वार में परिवार के साथ जाने के दौरान उसने मेरे साथ सिर्फ एक फोटो खिंचवाई थी। मेरा उससे कोई रिश्ता नहीं है।”

25 जुलाई को घर से निकले थे दोनों दोस्त

सिगोली तगा गांव निवासी अंकित और इसरार 25 जुलाई को बाइक से घर से निकले थे। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 29 जुलाई को चांदीनगर थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

पुलिस की जांच में दोनों की आखिरी लोकेशन और कुछ अन्य सुराग गणेश मंदिर की तरफ मिले। इसके बाद पुलिस ने मंदिर के महंत नरेश नाथ पर फोकस किया।

मंदिर परिसर में मिले दोनों के शव

पुलिस ने मंदिर परिसर में खुदाई कराई तो अंकित और इसरार के शव बरामद हुए। दोनों की पहचान कपड़ों और अन्य सामान से की गई। पुलिस के मुताबिक शवों को दफनाने के बाद ऊपर टाइल्स लगाई गई थीं।

दो शिष्य गिरफ्तार, महंत फरार

पुलिस ने मंदिर से महंत के शिष्य उज्ज्वल को गिरफ्तार किया। बाद में कृष्ण यादव को भी पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों से हत्या और शव दफनाने को लेकर अहम जानकारी मिली है।

पुलिस का दावा है कि महंत नरेश नाथ घटना के बाद फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं और एक टीम उत्तराखंड भी भेजी गई है।

अफेयर के आरोपों से बहन का इनकार

पुलिस जांच में सामने आए कथित अफेयर के एंगल को अंकित की बहन ने अफवाह बताया है। उसका कहना है कि महंत पहले उनके मोहल्ले में रहता था और पूजा-पाठ कराता था। बाद में वह गांव से बाहर गणेश मंदिर में रहने लगा।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारण, घटना में महंत की भूमिका और दोनों युवकों की मौत से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

बागपत एसपी सूरज राय के मुताबिक, दोनों युवकों के शव मंदिर से बरामद कर लिए गए हैं। महंत के दोनों शिष्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि महंत और उसके बेटे की तलाश जारी है।

नोट: हत्या और आरोपों से जुड़ी बातें पुलिस जांच/आरोपियों के कथित बयान पर आधारित हैं। मामले में अंतिम सच जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doublemurder nis:value=DoubleMurder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandinnagar nis:value=Chandinnagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
बागपत का 'कातिल' पुजारी? मंदिर के नीचे दफन मिले अंकित-इसरार!

बागपत में दो दोस्तों की हत्या के मामले ने सनसनी मचा दी है। आरोप है कि अंकित और इसरार की हत्या कर उनके शव मंदिर परिसर के नीचे दफना दिए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मर्डर मिस्ट्री में 'अफेयर' का एंगल!
मामले में सामने आई एक इंस्टाग्राम तस्वीर को लेकर भी विवाद बताया जा रहा है। मृतक इसरार की पत्नी और बहन ने तस्वीर का हवाला देते हुए अलग आरोप लगाए हैं।

परिजनों के मुताबिक, अंकित के परिवार को पहले से ही पुजारी नरेशनाथ और अंकित की बहन के बीच कथित संबंधों की जानकारी थी। वहीं, इसरार के परिजनों ने अंकित के परिवार पर ही हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

 आखिर दो दोस्तों की हत्या के पीछे असली वजह क्या थी?
 क्या कथित अफेयर ही इस दोहरे हत्याकांड की वजह बना?
या फिर इसके पीछे कोई और साजिश थी?

इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच और सामने आने वाले साक्ष्यों से ही साफ होंगे।

📍 बागपत, उत्तर प्रदेश

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatcrime nis:value=BaghpatCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doublemurder nis:value=DoubleMurder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=murdermystery nis:value=MurderMystery nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ankit nis:value=Ankit nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=israr nis:value=Israr nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatpolice nis:value=BaghpatPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=templemurder nis:value=TempleMurder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=murdercase nis:value=MurderCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/>
दो युवकों की हत्या करके महंत ने मंदिर में दफनाया : एक की बहन से अफेयर था, दोस्त के साथ समझाने गया था ; 19 दिन बाद खुलासा

बागपत के सिगौली तागा गांव के रहने वाले अंकित कुमार की बहन का गांव के पास ही बने गणेश मंदिर के महंत नरेश नाथ से टांका भिड़ गया, और वह महंत के साथ लंबी-लंबी यात्रा पर जाने लगी

एक दिन इंस्टाग्राम पर अंकित ने अपनी बहन की फोटो महंत के साथ देख ली, जिसके बाद वह अपने मित्र इसरार के साथ मंदिर गया और महंत को धमकी देकर बोला कि दोबारा मेरी बहन के साथ दिख गया तो काटकर फेंक दूंगा

अब महंत ठहरे लंगोट वाले कहां धमकियों से डरने वाले थे, उन्होंने अपना अस्त्र-शस्त्र उठाया और दोनों को जान से मार दिया,, फिर मारने के बाद दोनों को मंदिर परिसर में ही दफना दिया और ऊपर से टाइल्स लगवा दिए

इधर जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने उनकी तीन दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराई, पुलिस खोजबीन में लगी रही, लेकिन 18 दिन तक कोई सुराग नहीं मिला, फिर 19वें दिन जब दोनों की मोबाइल की आखिरी लोकेशन आई तब पुलिस मंदिर परिसर में पहुंची, क्योंकि दोनों की आखिरी लोकेशन मंदिर पर ही खत्म हो रही थी

पहले पुलिस ने प्रेमपूर्वक पूछा, किसी ने कुछ नहीं बताया. फिर पुलिस ने अपने तरीके से पूछा तो महंत के दोनों शिष्य बुरी तरह टूट गए और उन्होंने सारा सच उगल दिया

दोनों शिष्य गिरफ्तार हैं, महंत अभी फरार बताए जा रहे हैं। <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
थंबनेल बना दो आकर्षक सा
बागपत डबल मर्डर: जिस मंदिर में होती थी पूजा, वहीं दफन थे दो दोस्तों के शव!

बागपत, उत्तर प्रदेश। सिंगोली तगा से लापता दिव्यांग अंकुर और उसके दोस्त इसरार के शव थाना चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

➡️ आरोपित उज्ज्वल पांचाल की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर परिसर में गड्ढे से दोनों शव बरामद किए।
➡️ पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को दोनों की हत्या कर शव मंदिर परिसर में दबाए गए थे।
➡️ मंदिर के पुजारी नरेश नाथ समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
➡️ एक आरोपित के नाबालिग होने की बात भी सामने आई है।
➡️ हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग समेत कई संभावित कारणों की जांच की जा रही है।
➡️ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

करीब 20 दिन बाद शव बरामद होने से पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

लहचौड़ा, थाना चांदीनगर | बागपत

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=murdercase nis:value=MurderCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandinagar nis:value=Chandinagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lahchaura nis:value=Lahchaura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindikhabar nis:value=HindiKhabar nis:enabled=true nis:link/> @baghpatpolice @Uppolice
बागपत के <nis:link nis:type=tag nis:id=लहचौड़ा nis:value=लहचौड़ा nis:enabled=true nis:link/> गांव में <nis:link nis:type=tag nis:id=गणेश_मंदिर nis:value=गणेश_मंदिर nis:enabled=true nis:link/> में <nis:link nis:type=tag nis:id=दबे_मिले nis:value=दबे_मिले nis:enabled=true nis:link/> दो <nis:link nis:type=tag nis:id=युवकों nis:value=युवकों nis:enabled=true nis:link/> के <nis:link nis:type=tag nis:id=शव, nis:value=शव, nis:enabled=true nis:link/>
 आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने निकाले शव, मंदिर के पुजारी और चेलों पर हत्या कर शव दबाने का आरोप, पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों के एंगल से जांच में जुटी पुलिस, चांदीनगर थाना क्षेत्र का मामला।
बागपत के लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान दो लापता युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

दोनों युवक 25 जुलाई से थे लापता, 29 जुलाई को चांदीनगर थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी।

पुलिस की जांच में मंदिर के महंत नरेश नाथ पर शक गहराया, महंत फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

महंत के दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद मंदिर परिसर में खुदाई कराई गई।

पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और कथित अवैध संबंधों समेत कई पहलुओं की जांच जारी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महंत की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
@baghpatpolice @Uppolice <nis:link nis:type=tag nis:id=breakignews nis:value=breakignews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=uttarpradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat_up17 nis:value=baghpat_up17 nis:enabled=true nis:link/>
जिस मंदिर में होती थी पूजा, वहीं दफन थे दो दोस्तों के शव!

बागपत: चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर से दो लापता युवकों के शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अंकुर और इसरार के रूप में हुई है।

आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने अपने बेटे के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर शव मंदिर परिसर में दफना दिए। बताया जा रहा है कि शवों के ऊपर इंटरलॉकिंग कर धूना बना दिया गया था और उसी स्थान पर पूजा-अर्चना की जाती थी।

पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर करीब 20 दिन बाद दोनों शव बरामद किए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे की वजह समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

📍 बागपत | चांदीनगर | लहचौड़ा

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandinagar nis:value=Chandinagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lahchaura nis:value=Lahchaura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
बागपत में 18 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने तलाश में मांगी मदद

बागपत। कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम गौरीपुर जवाहरनगर से 18 वर्षीय युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

बागपत पुलिस ने युवती की तलाश के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को युवती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना दें।

📞 संपर्क नंबर: 8433023739
युवती के संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस/परिजनों को सूचित करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatpolice nis:value=BaghpatPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=missinggirl nis:value=MissingGirl nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=missingperson nis:value=MissingPerson nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गुमशुदा nis:value=गुमशुदा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बागपत nis:value=बागपत nis:enabled=true nis:link/>
बागपत में डबल मर्डर से सनसनी! मंदिर परिसर में मिले दो युवकों के शव

बागपत के चांदीनगर क्षेत्र में दो दोस्तों अंकित और इसरार की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। आरोप है कि मंदिर के साधु नरेश नाथ ने अपने बेटे के साथ मिलकर दोनों युवकों की हत्या की और शवों को मंदिर परिसर में दफना दिया।

मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर परिसर से दोनों शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

📍 स्थान: चांदीनगर, बागपत
Baghpat Police 

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandinagar nis:value=Chandinagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doublemurder nis:value=DoubleMurder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अंकित nis:value=अंकित nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इसरार nis:value=इसरार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बागपत_न्यूज nis:value=बागपत_न्यूज nis:enabled=true nis:link/>
बागपत डबल मर्डर: मंदिर परिसर में दफन मिले दो दोस्तों के शव, 20 दिन से थे लापता

बागपत। चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा गांव स्थित गणेश मंदिर परिसर में दो लापता युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिंगोली तगा से करीब 20 दिन पहले लापता हुए दिव्यांग अंकित और उसके दोस्त इसरार के शव मंदिर परिसर में जमीन के अंदर दबे मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी उज्ज्वल पांचाल की निशानदेही पर मंदिर परिसर में खुदाई कराई गई, जहां से दो शव बरामद हुए। दोनों की पहचान लापता अंकित और इसरार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को दोनों की हत्या कर शवों को मंदिर परिसर में दबाए जाने की बात सामने आई है।

मामले में मंदिर के पुजारी नरेश नाथ समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं, एक आरोपी के नाबालिग होने की बात भी सामने आई है।

परिजनों के मुताबिक, साधु और अंकित की बहन की एक फोटो वायरल होने के बाद इलाके में विवाद और तनाव की स्थिति बनी थी। हालांकि, वायरल फोटो और हत्याकांड के बीच क्या संबंध है, यह अभी पुलिस जांच का विषय है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस की जांच और आधिकारिक खुलासे से ही साफ होगा कि दोनों दोस्तों की हत्या की असली वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandinagar nis:value=Chandinagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doublemurder nis:value=DoubleMurder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lahchaura nis:value=Lahchaura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatpolice nis:value=baghpatpolice nis:enabled=true nis:link/>
बागपत डबल मर्डर: जिस मंदिर में होती थी पूजा, वहीं दफन थे दो दोस्तों के शव!

बागपत, उत्तर प्रदेश। सिंगोली तगा से लापता दिव्यांग अंकुर और उसके दोस्त इसरार के शव थाना चांदीनगर क्षेत्र के लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

➡️ आरोपित उज्ज्वल पांचाल की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर परिसर में गड्ढे से दोनों शव बरामद किए।
➡️ पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को दोनों की हत्या कर शव मंदिर परिसर में दबाए गए थे।
➡️ मंदिर के पुजारी नरेश नाथ समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
➡️ एक आरोपित के नाबालिग होने की बात भी सामने आई है।
➡️ हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग समेत कई संभावित कारणों की जांच की जा रही है।
➡️ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

करीब 20 दिन बाद शव बरामद होने से पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
 लहचौड़ा, थाना चांदीनगर | बागपत

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=murdercase nis:value=MurderCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandinagar nis:value=Chandinagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lahchaura nis:value=Lahchaura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindikhabar nis:value=HindiKhabar nis:enabled=true nis:link/> @baghpatpolice @Uppolice
बागपत में सनसनी: हाईवे किनारे मिला जला हुआ महिला का शव

बागपत में NH-709B दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के किनारे एक महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव काठा गांव के पास मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

प्रारंभिक आशंका है कि महिला की हत्या के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया और जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और महिला की पहचान के साथ घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।

स्थान: काठा गांव, बागपत कोतवाली क्षेत्र
पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर
 मामले की जांच जारी
Baghpat Police 

<nis:link nis:type=tag nis:id=baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatnews nis:value=BaghpatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=murdercase nis:value=MurderCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=katha nis:value=Katha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=delhiyamunotrihighway nis:value=DelhiYamunotriHighway nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baghpatpolice nis:value=BaghpatPolice nis:enabled=true nis:link/>