बड़ी खबर | बागपत
CMO कार्यालय पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का हंगामा, जमकर की नारेबाजी
जनपद बागपत में CMO कार्यालय पर शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया। फार्मेसिस्टों ने एक मामले को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा।
बताया जा रहा है कि मामला सांप के काटने से महिला की मौत से जुड़ा है। इस मामले में चीफ फार्मासिस्ट ने आरोप लगाया है कि भारतीय किसान यूनियन के दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया।
फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने मामले में निष्पक्ष जांच और कर्मचारियों का पक्ष सुने जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान CMO कार्यालय पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
#बागपत #BaghpatNews #CMOOffice #Pharmacist #DiplomaPharmacistAssociation #BKU #BreakingNews #NewsUpdate #viralnewsvideo