Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Mauganj

@projs_mauganj
384Followers
0Following
Video 0
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
----------- 
मऊगंज जिला मुख्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित संगोष्ठी मे संसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि यह दिवस उन लाखों परिवारों के बिछुड़ने की याद ताजा करता है। हमे इसे स्मृति दिवस तक सीमित न रखकर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय अखण्डता के संकल्प दिवस के तौर पर मनाना चाहिए। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता प्राप्ति के समय विभाजन में लोगों के बलिदान को याद करना है ताकि आने वाली पीढ़ी इससे सबक ले सके।
कार्यक्रम में विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम ने कहा कि हमें आजादी के संघर्ष और विभाजन के इतिहास से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा और सौहार्द्र बनाए रखना चाहिए। उन्होंने विभाजन के समय शहीदों और बेघर हुए लोगों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर विधायक मऊगंज  प्रदीप पटेल ने कहा कि विभाजन के समय जिन लोगों ने अपना सबकुछ खो दिया उनका दर्द आज भी हमें एकता और सौहार्द्र बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का आह्वान स्वतंत्रता प्राप्ति के समय विभाजन के इतिहास से सबक लेकर एकता और अखण्डता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया था। इसी अवसर पर वक्ताओं ने एकता सद्भावना और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्र सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
Video 8
Video 9
Video 10
शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक खटखरी में कलेक्टर श्री जैन बच्चों के साथ करेंगे विशेष मध्यान्ह भोज
-----------
मऊगंज जिले में <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> पर सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक खटखरी में विशेष मध्याह्न भोजन का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन विद्यार्थियों के साथ मध्याह्न भोजन में शामिल होंगे।

Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
Video 12
Video 13
स्वतंत्रता दिवस के मुख्‍य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित
-------------
अपर कलेक्टर श्री पीके पांडेय ने ली परेड की सलामी
--------------

<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> 15 अगस्‍त को कलेक्ट्रेट ग्राउण्ड  में आयोजित होने वाले मुख्‍य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
     स्वतंत्रता दिवस को आयोजित होने वाले परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट ग्राउंड में किया गया। इस रिहर्सल में अपर कलेक्टर श्री पीके पांडेय ने ध्वजारोहण किया और उसके बाद खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान  पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार जैन ख़ासतौर पर मौजूद रहे।
      सशस्त्र बल ने हर्ष फायर किया। उसके बाद जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, एनसीसी स्‍काउट एवं गाइड के दलों ने परेड कर अतिथि को सलामी दी। अधिकारियों ने परेड के बाद दल प्रमुखों का परिचय प्राप्त किया। इस दौरान देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन कर रिहर्सल किया गया।
इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र,एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम,तहसीलदार मऊगंज  सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Jansampark Madhya Pradesh
<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
Video 15
Video 16
विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई - सीईओ श्री गुर्जर 
-----------
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं एवं ग्राम पंचायतों में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जनपद हनुमना में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, वीबी-जी रामजी योजना, जल गंगा अभियान, ई-केवाईसी एवं पंचायत दर्पण पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की गई। श्री गुर्जर ने अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर  पूर्ण कराने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम किस्त जारी होने के 45 दिवस बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं होने तथा कम प्रगति वाली पंचायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सचिव एवं जीआरएस के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। वीबी-जी रामजी योजना में मस्टर रोल जारी कर अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने, जल गंगा अभियान के शेष कार्य पूर्ण कराने तथा लंबित ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत वाश ऑन व्हील का पंजीयन एक सप्ताह में पूर्ण कराने तथा पंचायत दर्पण पोर्टल पर परिवारों का पंजीयन एवं कर वसूली की कार्रवाई निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा गया। बिना सक्षम अनुमति अनुपस्थित रहने वाले सचिव एवं जीआरएस को नोटिस जारी करने तथा मुख्यालय से बिना अनुमति बाहर नहीं जाने के निर्देश दिए गए। हटवा निर्भयनाथ, बेलहा, सरदमन, जड़कुड़ एवं पिपराही सहित कम प्रगति वाली पंचायतों के संबंधित सचिवों के विरुद्ध नोटिस एवं वेतन राजसात की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं ओएसआर योजना में लापरवाही पर एडीईओ श्री संदीप पाण्डेय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हनुमना व प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश मेहता सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=mauganj nis:enabled=true nis:link/>
Video 18
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
🔹जनसुनवाई में 59 आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
---------
🔹अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, आवेदकों को कार्यवाही से अवगत कराने को कहा 
---------
कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आयोजित जिला स्तरीय <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसुनवाई nis:value=जनसुनवाई nis:enabled=true nis:link/> में अपर कलेक्टर श्री पी.के. पांडेय ने आमजन की समस्याओं और मांगों से संबंधित 59 आवेदनों पर सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने तथा आवेदकों को की गई कार्यवाही से अनिवार्य रूप से अवगत कराने के निर्देश दिए।
       जनसुनवाई में ग्राम धुरेहटा, निवासी रत्नेश्वर मिश्रा ने घर के सामने विद्युत खंभा टूटे होने की समस्या से अवगत कराया। अपर कलेक्टर ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारी को प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम दामोदर गढ़ निवासी बसंत लाल पटेल, ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। अपर कलेक्टर ने सीईओ हनुमना को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
       इसी प्रकार ग्राम रतनगवां निवासी उमेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा गंभीर बीमारी के उपचार के लिए अनुदान राशि उपलब्ध कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को पात्रता एवं दस्तावेजों का परीक्षण कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।  वहीं ग्राम दूबी, निवासी कलावती सेन पत्नी छठिलाल पटेल ने समग्र आईडी में आधार वेरिफिकेशन लंबित होने की समस्या को जनसुनवाई में रखा। अपर कलेक्टर ने सीईओ नईगढ़ी को प्रकरण का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
       जनसुनवाई में ग्राम नौढ़िया प्रहलाद निवासी ललन बंसल एवं समस्त बसोर बस्ती के ग्रामीणों ने बसोर बस्ती में सड़क निर्माण की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में बताया गया कि बस्ती में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। अपर कलेक्टर ने सीईओ मऊगंज को स्थल परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
       अपर कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन आमजन की समस्या से जुड़ा है, इसलिए अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता के साथ इनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई संभव है, उनका शीघ्र निराकरण करें तथा अन्य प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन पर की गई कार्रवाई एवं प्रकरण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=Mauganj nis:enabled=true nis:link/>