#सेवा_की_कहानी
सरकारी सहयोग से साकार हुआ उद्योग का सपना
राइस ब्रान ऑयल यूनिट से 70 लोगों को रोजगार
-----------
अपने उद्योग की स्थापना का सपना था, लेकिन बड़े निवेश के कारण यह आसान नहीं था। मध्यप्रदेश सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों और सहयोग से हमें अपना सपना साकार करने का हौसला मिल। यह कहना है आरएसआरएल इंडस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री सत्यप्रकाश गुप्ता का। श्री गुप्ता ने मऊगंज के सीतापुर क्षेत्र में लगभग 17.50 करोड़ रुपये की लागत से राइस ब्रान ऑयल उत्पादन की इकाई स्थापित की है। इकाई में राइस ब्रान से तेल निकालने का कार्य किया जा रहा है। उद्योग शुरू होने से लगभग 70 कामगारों को रोजगार मिला है।
श्री गुप्ता बताते हैं कि इकाई की स्थापना में शासन से लगभग 40 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ मिला है, जिसकी दो किश्तें प्राप्त हो चुकी हैं। वे कहते हैं, “मेरे लिए यह सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार देने का अवसर भी है। आज यहां काम करते लोगों को देखकर अपने निर्णय पर खुशी होती है।” उन्होंने उद्योग स्थापना में सहयोग और प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की उद्योग प्रोत्साहन नीतियों से उद्यमियों में विश्वास बढ़ा है और मऊगंज जैसे क्षेत्रों में नए उद्योग स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#mauganj
Rewa, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026