गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो वाहन जप्त, खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज
--------------
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे दो वाहनों को जप्त किया गया है।
खनिज विभाग द्वारा जांच के दौरान हनुमना क्षेत्र में एक ट्रेलर एवं एक डंपर को गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया गया। जप्त किए गए सभी वाहनों को नियमानुसार पुलिस थाना हनुमना एवं हर्रहा की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Jansampark Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Transport Department
#mauganj
43 views | Rewa, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026