
धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन करने के लिये किसानों की सुविधा हेतु किसान पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ
-------
धान के लिए अभी तक 658 किसानो ने कराया पंजीयन
-------
प्रभारी जिला कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन करने के लिये किसानों की सुविधा हेतु किसान पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य पर उपार्जन योजना का लाभ उठाएं। जिले में अब तक धान के लिए 658 किसानो ने अपना पंजीयन करा लिया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है।
प्रभारी जिला कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि किसान ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालयो, तहसील कार्यालयो में स्थापित सुविध केंद्र तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं व्दारा संचालित पंजीयन केंद्र पर निशुल्क पंजीयन तथा एमपी आनलाइन कियोसक, कॉमन सर्विस सेंटर , लोक सेवा केंद्र तथा निजी व्यक्तियों व्दारा संचालित साइबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन करा सकते है।
जिले के किसानों से अपेक्षा कि गई है कि वे शासन की समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन योजना के तहत किसान अपना पंजीयन एमपी ऑन लाईन, कियोस्क सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र पर सशुल्क 50 रूपये देकर अथवा निशुल्क व्यवस्था के तहत जिले में सहकारी समितियों के संचालित नजदीकी धान पंजीयन केन्द्रो पर किसान अपना पंजीयन 10 अक्टूबर तक की अवधि तक अपना पंजीय करा लें।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#Mauganj